Bihar Chunav Phase 2 Voting: अगर वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो कैसे डाल सकते हैं वोट? नोट कर लें डिटेल

Bihar Chunav Phase 2 Voting: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग, 11 नवंबर को होने वाली है। इस बार चुनाव दो ही फेज में हुए हैं। कुछ मतदाताओं के मन में एक बड़ा सवाल है कि अगर वोटर आईडी कार्ड (EPIC) नहीं है, तो क्या वोट डाल सकते हैं? चुनाव आयोग ने इसके लिए तय नियम बनाए हैं। मतदान से पहले आपको उसकी पूरी जानकारी रखनी चाहिए।

चुनाव आयोग (ECI) के नियमों के अनुसार, अगर किसी वजह से मतदाताओं के पास अपना वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो भी मतदान कर सकते हैं। मतदान केंद्र में अगर किसी मतदाता का नाम पंजीकृत है, तो वे अपनी पहचान साबित करने के लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक दिखाकर वोट डाल सकते हैं। वोटिंग करने के लिए घर से निकलने से पहले अपना नाम चेक करना न भूलें।

Bihar Chunav Phase 2 Voting

Bihar Chunav Phase 2 Voting: ये 12 दस्तावेज हैं मान्य

- पासपोर्ट

- ड्राइविंग लाइसेंस

- आधार कार्ड

- बैंक या डाकघर की पासबुक (फोटो सहित)

- पैन कार्ड

यह भी पढ़ें: Bihar Exit Poll 2025: एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल में क्या है अंतर? कैसे किए जाते हैं तैयार ,क्या है इतिहास?

- पेंशन दस्तावेज (फोटो सहित)

- स्मार्ट कार्ड (राष्ट्रीय जनसंख्या पंजीकरण योजना के तहत जारी)

- मनरेगा जॉब कार्ड

- सरकारी कर्मचारियों के पहचान पत्र

- सांसद, विधायक या विधान परिषद सदस्य का पहचान पत्र

- स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड

- सरकारी योजना के तहत जारी कोई अन्य फोटो आईडी

Bihar Chunav Phase 2 Voting: वोटिंग के दिन रखें इन बातों का ध्यान

- अगर आपके पास वोटर आईडी नहीं है, तो भी मतदान कर सकते हैं। इसके लिए मतदान केंद्र पर पहुंचने से पहले चेक करें कि मतदाता सूची में आपका नाम है या नहीं।

- इसके लिए आप चुनाव आयोग की वेबसाइट या वोटर हेल्पलाइन ऐप पर जाकर अपने बूथ की जानकारी देख सकते हैं।

- किसी भी स्थिति में, एक व्यक्ति दूसरे के स्थान पर वोट नहीं डाल सकता। पहचान दस्तावेजों के जरिए ही आपकी पात्रता तय होती है।

- ऊपर बताए गए किसी भी मान्य पहचान पत्र के साथ मतदान केंद्र जाएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025 Phase 2: जिसका सीमांचल उसका बिहार! दूसरे चरण में 122 सीटों पर सीधी टक्कर, समझिए पूरा गणित?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+