Bihar Chunav 2025: पहली लिस्ट में JDU ने काटा 30 पत्ता, इन नए चेहरे को उतारा मैदान में
Bihar Chunav JDU First List: बिहार विधानसभा चुनाव (2025) के लिए JDU ने बुधवार (15 अक्टूबर, 2025) को अपनी 57 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी, जिसमें 30 नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया गया है। पार्टी ने यह कदम सत्ता विरोधी लहर (Anti-Incumbency) से निपटने और युवाओं को मौका देने की रणनीति के तहत उठाया है।
27 मौजूदा चेहरों को बरकरार रखा गया है, लेकिन नए नामों में बाहुबली (अमरेंद्र सिंह, धूमल सिंह, अनंत सिंह) और दल बदलने वाले नेता प्रमुख हैं। इस सूची में चार महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। JDU की यह रणनीति स्पष्ट करती है कि वह 2025 के चुनाव में किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती और जीत के लिए नए समीकरण बनाने पर जोर दे रही है।

JDU की पहली लिस्ट: 30 नए कैंडिडेट
बिहार विधानसभा चुनाव (2025) की घोषणा के बाद, जेडीयू ने अपनी 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करके चुनावी माहौल को गरमा दिया है। इस सूची की सबसे बड़ी खासियत नए चेहरों को दिया गया मौका है। 57 में से 30 कैंडिडेट पूरी तरह से नए हैं, जबकि 27 पुराने उम्मीदवारों पर फिर से भरोसा जताया गया है। यह फैसला स्पष्ट रूप से सत्ता विरोधी लहर से निपटने और मतदाताओं को बदलाव का संकेत देने की JDU की व्यापक रणनीति का हिस्सा है।
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav: चिराग की इन 4 सीटों पर JDU ने चुपके से दे दिया सिंबल, दिल्ली से पटना तक 'जबरदस्त' बवाल
इन 30 नए चेहरों पर लगाया दांव
- कविता साहा - मधेपुरा
- अतिरेक कुमार - कुशेश्वर स्थान
- ईश्वर मंडल - दरभंगा ग्रामीण
- कोमल सिंह - गायघाट
- अजय कुशवाहा - मीनापुर
- आदित्य कुमार - सकरा
- अजीत कुमार - कांटी
- मंजीत सिंह - बरौली
- भीष्म कुशवाहा - जीरादेई
- विकास कुमार - रघुनाथपुर
- इंद्रदेव पटेल - बड़हरिया
- धूमल सिंह - एकमा
- रणधीर सिंह - मांझी
- छोटेलाल राय - परसा
- महेंद्र राम - राजापाकर
- मांजरिक मृणाल - वारिसनगर
- रवीना कुशवाहा - विभूतिपुर
- अनंत सिंह - मोकामा
- श्याम रजक - फुलवारी शरीफ
- अरूण मांझी - मसौढी
- राधाचरण साह - संदेश
- भगवान सिंह कुशवाहा - जगदीशपुर
- राहुल सिंह - डुमरांव
- संतोष कुमार निराला - राजपुर
- रूहेल रंजन - इस्लामपुर
- डॉ कुमार पुष्पंजय - बरबीघा
- नचिकेता मंडल - जमालपुर
- ब्बलू मंडल - खगड़िया
- राज कुमार सिंह - मटिहानी
- अभिषेक कुमार - चेरिया बरियारपुर
नए कैंडिडेट की सीटों का विश्लेषण
पार्टी ने मुश्किल मानी जाने वाली कई सीटों पर भी नए चेहरे उतारे हैं, जैसे गायघाट से कोमल सिंह, विभूतिपुर से रवीना कुशवाहा, दरभंगा ग्रामीण से ईश्वर मंडल, और परसा से छोटेलाल राय। राजापाकर से महेंद्र राम और मोकामा से अनंत सिंह जैसे नाम इस बात की पुष्टि करते हैं कि JDU का प्राथमिक लक्ष्य जीत सुनिश्चित करना है, भले ही इसके लिए उसे अपने पारंपरिक सिद्धांतों से समझौता करना पड़े। यह लिस्ट नीतीश कुमार की उस 'रणनीति' का आईना है जो नए समीकरणों के साथ एक बार फिर सत्ता में वापसी चाहती है।
ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: JDU की पहली लिस्ट में कितने सवर्ण, OBC और ST/SC, कौन हुआ मजबूत?












Click it and Unblock the Notifications