Bihar Chunav: अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर गृहमंत्री Amit Shah ने दी प्रतिक्रिया, राहुल-तेजस्वी यादव पर भी बरसे
Bihar Chunav Amit Shah: बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग में अब सिर्फ 3 दिन ही बचे हैं। प्रदेश का सियासी पारा और भी बढ़ गया है। गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को मुजफ्फरपुर में बड़ी चुनावी रैली की। इस दौरान उन्होंने अनंत शाह की गिरफ्तारी पर भी प्रतिक्रिया दी और विपक्षी महागठबंधन पर जमकर बरसे। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला करते हुए उन्होंने पीएम मोदी और नीतीश कुमार की तारीफों के पुल बांधें।
गृहमंत्री ने जनता से एनडीए को भारी बहुमत से जिताने की अपील करते हुए कहा कि इस बार वोट किसी को विधायक या मंत्री बनाने के लिए नहीं करें। उन्होंने कहा कि अपना वोट इस बार बिहार को जंगलराज से बचाने के लिए करें। पीएम नरेंद्र मोदी और नीतीश बाबू के हाथ मजबूत करिए, ताकि विकसित बिहार का सपना पूरा हो सके।

Amit Shah ने अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी
बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह ने मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या पर शनिवार को कहा था कि जो भी हुआ दुखद है। दोषियों के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी हो सकती है। हालांकि, मुजफ्फरपुर की रैली में उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कानून राज की बात की। उन्होंने इशारों में संकेत दे दिया कि भ्रष्टाचार और अपराध के लिए एनडीए सरकार में कोई टॉलरेंस नहीं है।
चुनावी सभा में उन्होंने आरजेडी और लालू परिवार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरजेडी शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि लालू-राबड़ी शासनकाल में गोपालगंज में डीएम कृष्णरमैय्या की पीट-पीटकर हत्या की गई थी। आज बिहार में कानून और व्यवस्था का राज है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: बिहार में Amit Shah ने एनडीए की जीत का किया दावा, लालू परिवार को दिलाई जंगल राज की याद
'बिहार को जंगलराज से पीएम मोदी और नीतीश बाबू ने किया मुक्त'
गृहमंत्री अमित शाह ने आरजेडी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, 'लालू-राबड़ी के राज में बिहार का जो पतन हुआ, वही जंगलराज कपड़े, चेहरा और भेष बदलकर फिर से आने वाला है। मुजफ्फरपुर वाले अगर फैसला कर ले कि एनडीए को जिताना है, तो बिहार में जंगलराज को कोई नहीं ला सकता। यहां नीतीश बाबू सीएम हैं और दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी हैं। जंगलराज से बिहार को विकास की ओर ले जाने का काम पीएम श्री नरेंद्र मोदी और नीतीश बाबू ने किया है। नरेन्द्र मोदी जी के शासन में ही मुजफ्फरपुर की लीची देश और दुनिया में पहुंचकर अपनी मिठास बांट रही है।'
Bihar Chunav की कमान अमित शाह ने संभाली है
मुजफ्फरपुर की चुनावी रैली में अमित शाह ने परिवारवाद पर हमला बोलते हुए कहा, 'लालू जी और सोनिया जी दोनों को देश की नहीं, अपने परिवार की चिंता है। लालू जी चाहते हैं कि उनका बेटा सीएम बने और सोनिया जी चाहती हैं कि उनका बेटा पीएम बने। दोनों को मैं बता दूं कि न तेजस्वी सीएम बन सकते हैं, न राहुल पीएम क्योंकि जगह की खाली नहीं है। बिहार में नीतीश बाबू हैं, और दिल्ली में मोदी जी हैं।' बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को जिताने की पूरी जिम्मेदारी अमित शाह ने ली है। वह लगातार प्रदेश में रैलियां कर रहे हैं और वॉर रूम से चुनाव प्रचार की कमान भी संभाले हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: मनोज तिवारी पर 'गैंग ऑफ पॉलिटिक्स' का अटैक, BJP सांसद ने खुद बताया किसने की 'गुंडागर्दी'












Click it and Unblock the Notifications