Bihar Chunav: सीएम फेस पर धर्मेंद्र प्रधान की दो टूक, 'नीतीश कुमार ही हमारा चेहरा हैं, कहीं कोई विवाद नहीं'

Bihar Chunav Nitish Kumar: बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार सीएम फेस को लेकर भी जमकर बयानबाजी हो रही है। महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी को उप-मुख्यमंत्री का दावेदार घोषित कर दिया है। दूसरी ओर कांग्रेस और आरजेडी लगातार दावा कर रहे हैं कि बीजेपी नीतीश कुमार को अब सीएम नहीं रहने देगी। इस पूरे विवाद पर विराम लगाने के लिए अब बिहार प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने ही बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ही हमारा सीएम फेस हैं।

विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि न तो एनडीए के सहयोगियों के ही मन में और न बिहार की जनता के मन में कोई भ्रम है। हम साफ तौर पर कहना चाहते हैं कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और वही हमारे सीएम फेस का चेहरा भी हैं। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए यह भी कहा कि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए भी मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए झूठ फैलाने का काम कर रहे हैं।

Bihar Chunav Nitish Kumar

Bihar Chunav में सीएम फेस को लेकर मचा घमासान

बता दें कि इस बार सीएम फेस को लेकर चुनाव प्रचार के दौरान जमकर घमासान हुआ है। तेजस्वी यादव ने खुद को कई बार सीएम उम्मीदवार कहा था, लेकिन कांग्रेस ने नामांकन के आखिरी दिन उन्हें औपचारिक तौर पर सीएम फेस घोषित किया। दूसरी ओर एनडीए के नेता लगातार कहते रहे हैं कि सीएम फेस को लेकर कोई कनफ्यूजन नहीं है। चिराग पासवान ने भी कई बार कहा है कि नीतीश जी और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह चुनाव लड़ रहे हैं। सांसद राजीव प्रताप रूडी ने भी अपनी चुनावी सभा में कहा था कि नीतीश जी सीएम हैं, थे और आगे भी रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर गृहमंत्री Amit Shah ने दी प्रतिक्रिया, राहुल-तेजस्वी यादव पर भी बरसे

Nitish Kumar को सीएम फेस घोषित कर बीजेपी ने विपक्ष को दिया जवाब

नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर रहा है। हालांकि, चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश लगातार सक्रिय हैं और खराब मौसम में भी उन्होंने चुनावी सभाएं नहीं टाली हैं। रविवार को मुजफ्फरपुर की रैली में गृहमंत्री अमित शाह ने भी दोहराया कि बिहार में सीएम नीतीश कुमार ही रहेंगे और इस पद के लिए कई वेकेंसी नहीं है। नीतीश को सीएम चेहरा घोषित कर बीजेपी ने विपक्ष के कई आरोपों का जवाब दे दिया है।

तेजस्वी यादव और कांग्रेस के बीजेपी का सीएम होने के दावे को खारिज करते हुए बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने जेडीयू समर्थकों, महिलाओं को ही नहीं पूरे बिहार को स्पष्ट संदेश दिया है कि नेतृत्व को लेकर कोई संकट नहीं है।

यह भी पढ़ें: Nitish Kumar ने मुजफ्फरपुर के मंच पर ये क्या कर डाला? तेजस्वी ने VIDEO शेयर कर कहा- ऐसी हरकतें क्यों?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+