Bihar Chunav: महागठबंधन में तकरार पर चिराग पासवान बोले, 'अलायंस नहीं संभाल पा रहे वो राज्य कैसे संभालेंगे?'

Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग 6 नवंबर को होने वाली है। पूरे सूबे का सियासी पारा हाई है और जमकर चुनाव प्रचार हो रहा है। इसके बावजूद महागठबंधन में अब तक असमंजस की स्थिति बनी है। इंडिया अलायंस ने 10 सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ प्रत्याशी उतार दिए हैं। इतना ही नहीं पहले फेज का नामांकन खत्म हो जाने के बाद भी सीट शेयरिंग को लेकर कोई औपचारिक ऐलान तक नहीं हुआ है। इस पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने चुटकी जरूर ली है।

बिहार चुनाव प्रचार में व्यस्त चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव पर चुटकी लेते हुए कहा कि उनसे अपना गठबंधन भी नहीं संभल रहा है। तकरार की खबरें मीडिया के जरिए हमें मिल रही है। जिनसे अलायंस नहीं संभल रहा, वो प्रदेश को कैसे संभालेंगे?

Bihar Chunav chirag paswan

Chirag Paswan ने ली तेजस्वी यादव पर चुटकी

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए में मुझे लेकर बहुत ही ज्यादा भ्रम फैलाया जा रहा था। यह सब विपक्ष के कुछ लोग साजिशन कर रहे थे। उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, ' एनडीए के सहयोगी दलों ने सीट शेयरिंग समेत सब कुछ तय कर लिया है। हम पूरी मजबूती के साथ चुनाव में उतर रहे हैं और बहुमत से सरकार बनाएंगे। पहले चरण का नामांकन पूरा हो गया, लेकिन अभी तक महागठबंधन की ओर से सीटों की संख्या तक की घोषणा नहीं हुई है। यही दिखाता है कि महागठबंधन में सिर फुटव्वल मचा हुआ है।'

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025: NDA में खींचतान, Chirag को कुशवाहा की सीट, VIP की सीटें होल्ड, CPI और कांग्रेस में टकराव!

उन्होंने महागठबंधन के घटक दलों के एक-दूसरे के सामने प्रत्याशी उतारने पर निशाना साधते हुए कहा कि जो गठबंधन को नहीं संभाल पा रहे हैं, वे बिहार को क्या संभालेंगे? आरजेडी और कांग्रेस में सिर्फ सीट शेयरिंग को लेकर ही नहीं, बल्कि उम्मीदवारों के चयन और टिकट बंटवारे पर भी जमकर बवाल हो रहा है।

Bihar Chunav को चिराग पासवान ने बताया ऐतिहासिक

बिहार विधानसभा चुनाव को ऐतिहासिक बताते हुए चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष के झूठ और भ्रम फैलाने का जवाब जनता इस बार अपने वोट से देगी। इन्हें समझ लेना चाहिए कि अब नकारात्मक राजनीति का दौर नहीं है। चिराग ने कहा, 'मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर भी विपक्षी दलों ने जमकर झूठ फैलाया है। हमारे सीएम स्वस्थ हैं और चुनावी सभा कर रहे हैं। महागठबंधन में कनफ्यूजन है और उनके नेताओं को भी नहीं पता है कि आगे क्या करना है। जनता सब समझती है और इसका जवाब भी देगी।'

यह भी पढ़ें: Bihar chunav: महागठबंधन में भूचाल, 10 सीटों पर RJD-कांग्रेस-VIP ने एक दूसरे के खिलाफ उतारा उम्मीदवार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+