Bihar Chunav में भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh भी दिखाएंगी दम? गिरिराज सिंह से मुलाकात ने बढ़ाया सस्पेंस

Bihar Chunav Akshara Singh: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है और अब सभी पार्टियां पुरजोर चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। इधर टिकट बंटवारे और सेलिब्रिटी चेहरों के चुनाव लड़ने की खबरें भी जोर पकड़ने लगी हैं। भोजपुरी गायक और पावर स्टार पवन सिंह, लोक गायिका मैथिली ठाकुर को बीजेपी से टिकट मिलने की चर्चा है। भोजपुरी फिल्मों की स्टार अक्षरा सिंह के भी चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इससे पहले अक्षरा जनसुराज के प्रचार अभियान में भी नजर आ चुकी हैं।

दिल्ली में अक्षरा सिंह ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मुलाकात की है। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यह तस्वीर खुद सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने शेयर की है और लिखा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Bihar Chunav Akshara Singh

Akshara Singh के चुनाव लड़ने की चर्चा

अक्षरा सिंह की तस्वीरें शेयर होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्या वह भी बिहार चुनाव में उतरने वाली हैं? दरअसल अक्षरा सिंह और पवन सिंह का अफेयर एक वक्त में चर्चा में रहा था और इस बार तय माना जा रहा है कि पवन सिंह को बीजेपी टिकट देने वाली है।

हालांकि, अक्षरा ने चुनाव लड़ने की खबरों पर कुछ भी नहीं कहा है। टिकट देने की बात करें, तो अक्षरा बिहार में काफी लोकप्रिय हैं। फिल्मों के अलावा वह अपने गानों और सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से भी चर्चा में रहती हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar Chunav Opinion Poll: बिहार चुनावी सर्वे में कांग्रेस को 'महा-झटका', होगा बुरा हाल, रह जाएंगी इतनी सीटें?

Bihar Chunav में उतरेंगे कई सेलिब्रिटी चेहरे

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार कई सेलिब्रिटी चेहरे भी उतरने वाले हैं। पावर स्टार पवन सिंह को टिकट मिलने की चर्चा है। इसके अलावा, यूट्यूबर मैथिली ठाकुर ने भी लगभग तय कर दिया है कि वह अपने गृहनगर से चुनाव लड़ना चाहती हैं। पिछले साल शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा भी चुनाव में उतरे थे। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज से यूट्यूबर मनीष कश्यप को टिकट मिलना तय है। कुल मिलाकर इस बार के चुनाव में राजनीतिक संग्राम के साथ ही स्टार पावर का भी जलवा रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर का जनसुराज की उम्मीदवारों को लेकर बड़ा ऐलान, खुद किस सीट से लड़ेंगे चुनाव?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+