Bihar Election Voting Percentage: बिहार में पड़े छप्परफाड़ वोट, पहले या दूसरे चरण, किसमें हुई अधिक वोटिंग
Bihar Chunav 2025 Voting Percentage: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मतदाताओं ने लोकतंत्र के पर्व को ऐतिहासिक बना दिया। 6 नवंबर को पहले चरण में मतदान हुए थे और आज 11 नवंबर 2025 को दूसरे चरण के मतदान शाम 6 बजे संपन्न हो चुका है। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिहार के दोनों चरणों में छप्परफाड़ वोटिंग हुई है। बिहार में देश की आजादी के बाद सारे वोटिंग रिकॉर्ड टूट गए हैं। जानिए पहले या दूसरे चरण, किसमें अधिक मतदान हुआ?

बिहार में पहले चरण में कितने फीसदी हुआ था मतदान?
राज्य में 6 नवंबर को बिहार में पहले चरण की कुल 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर लगभग 64.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण की 121 सीटों पर कुल 3.75 करोड़ रजिस्टर्ड मतदाताओं में से लगभग 2.25 करोड़ लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
बिहार में दूसरे चरण में कितने फीसदी हुआ मतदान?
वीं बिहार में 11 नवंबर 2025 को दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के दिन सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दूसरे और अंतिम चरण का मतदान में राज्य के 20 जिलों की कुल 122 सीटों पर वोट डाले गए। शाम 5 बजे तक, कुल 67.14% मतदान दर्ज किया गया, जो पहले चरण के मतदान प्रतिशत से लगभग 6% अधिक है।
हालांकि चुनाव आयाेग के छह बजे तक का वोटिंग प्रतिशत का आंकड़ा अभी जारी किया जाना बाकी है। चुनाव आयोग के अधिकारिक फाइनल वोटिंग प्रतिशत के आंकड़ों में ये और बढ़ सकता है।
किस जिले में दूसरे चरण में पड़े सर्वाधिक वोट?
मतदान प्रतिशत के आंकड़ों पर गौर करें तो, मुस्लिम बहुल किशनगंज जिले में सर्वाधिक 76.26% वोटिंग हुई, जो एक बड़ा आंकड़ा है। वहीं, सबसे कम मतदान नवादा जिले में दर्ज किया गया, जहां 57.11% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
बिहार चुनाव फेज-2: किस जिले में कितनी वोटिंग? (5 बजे तक)
प. चंपारण: 69.02%
पूर्वी चंपारण: 69.31%
शिवहर:67.31%
सीतामढ़ी:65.29%
मधुबनी: 61.79%
सुपौल: 70.69%
अररिया: 67.79%
किशनगंज: 76.26%
पूर्णिया:73.79%
कटिहार:75.23%
भागलपुर:66.03%
बांका: 68.91%
जमुई:67.81%
नवादा: 57.11%
गया: 67.50%
जहानाबाद: 64.36%
अरवल: 63.06%
औरंगाबाद:64.48%
रोहतास: 60.69%
कैमूर: 67.22%
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications