Bihar Chunav 2025: नॉमिनेशन में दिखा गजब नजारा, कोई हाथी- भैंस पर तो कोई हाफ पैंट-गंजी में नामांकन करने पहुंचा

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की वोटिंग के लिए 18 अक्‍टूबर 2025 को कई दिग्गज नेताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया। राज्‍य भर में विभिन्‍न पार्टियों के प्रत्‍याशियों ने नामांकन के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। समर्थकों की भीड़ और नारों के बीच उम्मीदवारों ने लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। वहीं नामांकन के समय अजब-गजब भी नजारा देखने को मिला।

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन के दौरान एक JJP उम्मीदवार भैंस पर तो दूसरा बसपा उम्‍मीदवार हाथी की सवार होकर अपने समर्थकों के संग नामांकन करने के लिए पहुंचा। वहीं एक उम्‍मीदवार हॉफ पैंट और गंजी में जब पहुंचा तो लोग देखते ही रह गए।

Bihar Assembly Elections 2025

बसपा उम्‍मीदवार हाथी पर सवार होकर पहुंचे

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी धीरज कुमार सिंह ने चैनपुर विधानसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। भभुआ कार्यालय में नामांकन दाखिल करने पहुंचे धीरज हाथी पर सवार होकर नामांकन स्थल पर पहुंचे, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। जहाँ अन्य उम्मीदवार अपनी गाड़ियों से या पैदल आ रहे थे, वहीं हाथी पर सवार होकर नामांकन करने का यह अंदाज लोगों को आकर्षित कर रहा था। उनकी इस अनोखी एंट्री ने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

भैंस पर सवार होकर पहुंचे JJP उम्मीदवार अरुण यादव

अरवल विधानसभा सीट से तेजप्रताप यादव की पार्टी JJP के उम्मीदवार अरुण यादव ने सभी हदें पार कर दीं। उन्होंने भैंस पर सवार होकर नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके इस अनोखे अंदाज ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा और सोशल मीडिया पर भी यह चर्चा का विषय बन गया।

निर्दलीय प्रत्याशी हाफ पैंट और गंजी पहनकर पहुंचे

वहीं गयाजी जिले के बेलागंज विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी राहुल रंजन कुमार ने हाफ पैंट और गंजी पहनकर नामांकन दाखिल किया था, जिसने सभी का ध्यान खींचा था। कुछ प्रत्याशी साइकिल पर भी नामांकन करने पहुंचे थे। अब बसपा के प्रत्याशी धीरज कुमार सिंह की हाथी पर सवार होकर नामांकन करने की यह अनोखी शैली भी खूब चर्चा में है।

वजीरगंज से वीरेंद्र सिंह ने दाखिल किया नामांकन

गयाजी के वजीरगंज विधानसभा से बीजेपी के उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। उन्होंने वीरेंद्र सिंह को समर्थन दिया और विजय प्राप्त करने के लिए उत्साहित किया। उनकी मौजूदगी ने नामांकन स्थल पर माहौल को और अधिक राजनीतिक रूप से सक्रिय बना दिया।

कविता पासवान ने दाखिल किया नामांकन

कटिहार जिले की कोढ़ा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कविता पासवान ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। कविता पासवान ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से वे इस बार जीत हासिल करेंगी।

मनीष कश्यप ने चनपटिया से दाखिल किया पर्चा

वहीं, जनसुराज आंदोलन के संस्थापक प्रशांत किशोर की पार्टी से मनीष कश्यप ने चनपटिया विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा कि वे जनता के मुद्दों को चुनावी केंद्र में लाने का काम करेंगे।

20 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

बिहार में आज कुल 20 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। अलग-अलग जिलों में नामांकन केंद्रों पर भारी भीड़ और जोश देखने को मिला। इस प्रक्रिया के साथ बिहार की सियासत का तापमान और बढ़ गया है, और अब प्रत्याशियों के बीच मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+