Bihar News: चंपारण में 5 लोगों की संदिग्ध मौत, पुलिस ने कहा- रिपोर्ट के बाद ही कुछ कह पाएंगे

Bihar Champaran News: बिहार के चंपारण के बेतिया में 5 लोगों की संदिग्ध मौत हो गई है। इन पांच लोगों की मौत कैसे हुई है? इसको लेकर पुलिस ने कहा है कि वो जांच के बाद ही कुछ जानकारी दे पाएंगे। 5 लोगों की संदिग्ध मौत के बाद जिला प्रशासन और पुलिस जांच कर रही है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शराब पीने से कथित तौर पर सात लोगों की मौत हुई है।

बेतिया एसपी शौर्य सुमन ने कहा, "हमने घटनास्थल का दौरा किया और संयुक्त आदेश के अनुसार, हमने एक टीम भी बनाई है, जो पूरे मामले की जांच कर रही है। चिकित्सा पेशेवरों की 10 टीमें भी बनाई गई हैं... हमने मृतकों के घरों का निरीक्षण किया है... रिपोर्ट आने के बाद ही हम कुछ कह पाएंगे। मौतें अलग-अलग दिनों में हुई हैं और आयु वर्ग भी अलग-अलग है।''

Bihar Champaran News


रिपोर्ट में दावा- शराब पीने से कथित तौर पर हुई 7 की मौत

कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पश्चिमी चंपारण जिले में जहरीली शराब पीने से कथित तौर पर सात लोगों की मौत हुई है। हालांकि पुलिस अधिकारी ने कहा कि ये घटना रविवार को सामने आई, हालांकि कथित तौर पर मौतें पिछले कुछ दिनों में हुई हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) शौर्य सुमन ने पुष्टि की कि सभी मौतें लौरिया थाना क्षेत्र में हुईं। जबकि स्थानीय लोगों ने अवैध शराब के सेवन को मौतों का कारण बताया, एसपी ने स्पष्ट किया कि पिछली दो मौतें शराब से संबंधित नहीं थीं।

सुमन ने कहा, "हाल ही में हुई मौतों में से एक व्यक्ति की मौत ट्रैक्टर दुर्घटना में हुई और दूसरे को लकवा का दौरा पड़ा।"

15 जनवरी को हुई पहली मौत

पहली मौत 15 जनवरी को हुई, हालांकि अधिकारियों को रविवार को ही स्थिति के बारे में पता चला। जब तक पुलिस को सूचित किया गया, तब तक सभी सात शवों का अंतिम संस्कार हो चुका था, जिससे मौत के सही कारण का पता लगाना मुश्किल हो गया है।

एसपी सुमन ने कहा, बाकी पांच मौतों का कारण स्पष्ट नहीं है। हमने परिस्थितियों का पता लगाने के लिए एक जांच दल का गठन किया है।

पश्चिम चंपारण के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सुमित कुमार ने मृतकों के शवों की अनुपस्थिति के कारण मामले की जांच में कठिनाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि जांच दल को 24 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने और पिछले कुछ दिनों में लौरिया में मरने वाले सभी व्यक्तियों की पहचान करने का निर्देश दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+