बिहार में Caste Census Data जारी होने पर लालू ने साधा BJP पर निशाना, तो CM नीतीश ने कही ये बात

Bihar Caste Census Data: लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा चुनावी दांव खेल दिया है। राज्य में कराई गई जातीय गणना की रिपोर्ट जारी करने के बाद, सियासी दलों के बीच सियासी मंथन शुरू हो चुका है। वहीं अब रिपोर्ट पर सियासी बयानबाज़ी भी शुरू हो चुकी है।

जातीय गणना की रिपोर्ट आने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज गांधी जयंती के मौक़े पर हम सभी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने हैं। भाजपा की तमाम कोशिशों, साजिशों और क़ानूनी अड़चनों के बावजूद बिहार सरकार ने जाति आधारित सर्वे जारी कर दिया।

Bihar Caste Census Data released

जाती आधारित आंकड़े वंचितों, उपेक्षितों और गरीबों के समुचित विकास और प्रगति के लिए समग्र योजना बनाने के लिए उदाहरण बनेगा। आबादी के अनुपात में वंचित समूहों को प्रतिनिधित्व देने में देश के लिए एक मॉडल बनेगा।

जाती आधारित गणना का डाटा सार्वजनिक होने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि गांधी जयंती के शुभ अवसर पर बिहार में हुई जाति आधारित जनगणना के आंकड़े जारी हो गए हैं। जाति आधारित गणना के काम में लगी पूरी टीम को ढेर सारी मुबारकबाद।जाति आधारित गणना का प्रस्ताव विधानमंडल में सर्वसम्मति से पारित हुआ था।

बिहार विधानसभा के सभी 9 दलों की सहमति से फैसला लिया गया था कि प्रदेश सरकार अपने संसाधनों से जाति आधारित गणना कराएगी। 02 जून 2022 को मंत्रिपरिषद से इसे मंज़ूरी भी मिल गई, राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से यह गणना कराई है।

जाति आधारित गणना से जातियों के बारे में पता चलने के साथ ही लोगों के आर्थिक हालात की भी जानकारी मिली है। इसी के तहत सभी वर्गों के विकास और उत्थान के लिए क़दम उठाए जाएंगे। जल्द ही बिहार विधानसभा में 9 दलों की बैठक बुलाकर जाति आधारित गणना की रिपोर्ट से उन्हें अवगत कराया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+