Bihar by Election Results 2024: बिहार की चारों सीट NDA के खाते में गई, इंडिया गठबंधन को हुआ नुकसान
Bihar by Election Result 2024 in Hindi: बिहार की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट अब साफ हो गए है। यहां एनडीए गठबंधन ने जीत दर्ज कराई है। वहीं, महागठबंधन को करारी शिकस्त मिली है। पहली बार चुनाव मैदान में उतरी जन सुराज पार्टी के उम्मीदवारों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है।
शनिवार 23 नवंबर की सुबह 8 बजे गिनती शुरू होगी थी। चारों सीटों पर सुबह करीब 09 बजे सामने आए रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही थी। दोपहर तीन बजे तक सारे आंकड़े साफ हो गए और जीत का सेहरा एनडीए गठबंधन के सिर बंध गया है।

बता दें, इमामगंज, बेलागंज, तरारी और रामगढ़ चारों सीटों की मतगणना के लिए चुनाव आयोग ने अपनी तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है। बिहार की इन चारों सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव हुए थे। इन चार सीटों पर रिजल्ट को लेकर भी लोगों में कौतूहल बना हुआ है। चुनावी नजीतों के पल-पल अपडेट के लिए आप Oneindia के साथ बने रहिए...












Click it and Unblock the Notifications