Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार उपचुनावः ये मामूली जीत नहीं है, इस जीत ने देश को दिशा दी- तेजस्वी यादव

बिहार में उपचुनाव की तीन सीटों में से अररिया और जहानाबाद सीट पर राजद ने जीत दर्ज की है।

नई दिल्ली। बिहार में हुए उपचुनाव में अररिया लोकसभा सीट और जहानाबाद विधानसभा सीट आरजेडी की झोली में गयी है, जबकि भभुआ विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। बिहार उपचुनाव में मिली जीत से आरजेडी नेता गदगद हैं। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि ये लालू यादव की विचारधारा की जीत है। वहीं तेजस्वी ने कहा कि सिर्फ इस जीत से हम रुकने वाले नहीं हैं, असली लड़ाई बाकी है।

बिहार उपचुनावः ये मामूली जीत नहीं है, इस जीत ने देश को दिशा दी- तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के शासनकाल में 32 घोटाले हुए। नीतीश कुमार और बीजेपी को हार पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। तेजस्वी ने कहा कि ये मामूली जीत नहीं है, इस जीत ने देश को दिशा दी है।

तेजस्वी यादव ने कहा, 'जो लोग कहते थे कि लालू जी खत्म हो गए हैं आज हम उनको कह सकते हैं कि लालूजी एक विचारधारा का नाम है। बिहार की जनता को इस जीत के लिए धन्यवाद देता हूं और साथ ही मांझीजी को भी धन्यवाद देता हूं।'

बिहार में उपचुनाव की तीन सीटों में से अररिया और जहानाबाद सीट पर राजद ने जीत दर्ज की है। इसे लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे एवं पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह तो अभी आगाज है अंजाम अभी बाकी है। राजद को मिली बड़ी सफलता के लिए तेजस्वी यादव के बेहतर नेतृत्व के संबंध में पूछे गये सवाल के जवाब में तेजप्रताप यादव ने कहा कि तेजस्वी के चेहरे को लोगों ने पसंद किया है. तेजस्वी ऊर्जावान है और युवा है. उन्हें लोग पसंद कर रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+