Bihar By Election: वोटिंग से पहले मतदानकर्मी की मौत, मोकामा के बूथ संख्या 46 पर लगी थी ड्यूटी
Bihar By Election: वोटिंग से पहले मतदानकर्मी की मौत, मोकामा के बूथ संख्या 46 पर लगी थी ड्यूटी
Bihar By Election: बिहार विधानसभा की गोपालगंज और मोकामा सीटों पर आज (03 नवंबर) उपचुनाव हो रहा है, जिसके लिए सुबह 07 बजे से मतदान जारी है। लेकिन, मतदात से ठीक पहले मोकामा के बूथ संख्या 46 पर तैनात मतदानकर्मी की अचानक मौत हो गई। मतदानकर्मी की मौत की जानकारी अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने कर्मचारी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। हालांकि, इससे मतदान की प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

Recommended Video
बता दें कि मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां बुधवार रात को हुई अपने-अपने बूथों पर पहुंच गई थी। इस दौरान मोकामा के पंडारक प्रखंड के बूथ संख्या 46 पर तैनात एक मतदानकर्मी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक संजय कुमार धनरूआ थाना इलाके के बड़की धमौल गांव के रहने वाले बताए जा रहे है। पीएचईडी विभाग में चपरासी के पद पर कार्यरत थे। बुधवार देर रात हार्ट अटैक से अचानक ही उनकी मृत्यु हो गई।
एसडीओ कुंदन कुमार ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि करीब साढ़ चार बजे मतदानकर्मी संजय कुमार शौचाल जाने के लिए उठे थे। तभी उनकी तबीतय कुछ खराब होने लगी, जिसके जानकारी उन्होंने साथी कर्मचारियों की दी। जिसके बाद एंबुलेंस के द्वारा उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। इस बाबत उनके परिजनों को जानकारी दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है।
हालांकि, पंडारक प्रखंड के बूथ संख्या 46 चुनाव शांति पूर्ण तरीके से चल रहा है। आपको बता दें कि मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हो रहा है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। इसके बाद पोलिंग पार्टियां ईवीएम लेकर रवाना हो जाएंगी और उन्हें स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाएगा। 5 नवंबर को वोटों की गिनती होने के साथ ही नतीजे जारी किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications