Bihar Budget: 10% से ज्यादा की विकास दर पाने में यह बजट सफल होगा- सुशील कुमार मोदी

Bihar Budget News: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पहली बार बिहार 2024-25 का बजट पेश किया। वित्तीय वर्ष 2024-2025 में बिहार के लिए 2 लाख 78 हजार 425 करोड़ रुपये का बजट पेश हुआ। बिहार के बजट पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई है।

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सम्प्रति राज्य सभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने बजट का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा पेश वर्ष 2024-25 के बजट स्वागत योग्य है। बिहार के विकास को यह बजट नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

Bihar budget will be successful in achieving growth rate of more than 10%- Sushil Kumar Modi

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सात निश्चय पार्ट-2 एवं भाजपा के 2020 के घोषणा पत्र के लक्ष्यों को पाने के लिए बजट में पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 2006 में एनडीए सरकार में मेरे द्वारा पेश पहले पूर्ण बजट का आकार 27 हजार करोड़ था।

इसके पूर्व राज्य सरकार 2005-06 में 22 हजार करोड़ भी खर्च नहीं कर पाई थी। एनडीए ने अपनी परंपरा को कायम रखते हुए उसे 2.78 लाख करोड़ पहुंचा दिया। 10% से ज्यादा की विकास दर को पाने में यह बजट सफल होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+