'अब पुल क्यों गिर रहे हैं?', बिहार में लगातार हो रही दुर्घटनाओं के लिए मांझी ने साजिश का आरोप लगाया

ब‍िहार में लगातार पुल ग‍िरने की घटनाओं को लेकर जीतन राम मांझी ने शनिवार को साजिश का आरोप लगाया है। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री मांझी ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि बिहार में पुल ढह रहे हैं। उन्होंने कहा क‍ि ऐसा लगता है कि घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया होगा। लेकिन पुल 15 दिन या एक महीने पहले क्यों नहीं ढह रहे थे? वे अब क्यों ढह रहे हैं? क्या इसके पीछे कोई साजिश है?

मांझी ने आगे कहा क‍ि सरकार की छवि खराब करने के लिए जानबूझकर ये सब किया जा रहा है... पुल लगातार गिर रहे हैं, मुझे लगता है कि ऐसा जानबूझकर किया जा रहा है। लेकिन, सरकार ढहे हुए पुलों के ठेकेदारों और इंजीनियरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। सरकार सुनिश्चित करेगी कि ऐसा दोबारा न हो। आपको बता दें क‍ि ब‍िहार में नौ दिनों में पांच पुल ग‍िरने की घटना सामने आई हैं। आइए जानते हैं कब कब ग‍िरे पुल?

Jitan Ram Manjhi

  • 28 जून: मधुबनी-सुपौल के बीच भूतही नदी पर वर्षों से निर्माणाधीन पुल गिरा।
  • 23 जून: मोतिहारी में निर्माणाधीन पुल गिरा।
  • 22 जून: सिवान जिले में नहर पर बना एक नवनिर्मित पुल भी ढह गया था। यह दरौंदा और महाराजगंज ब्लॉक के गांवों को जोड़ता था।
  • 18 जून: अररिया जिले में लगभग 180 मीटर लंबा एक नया बना पुल ढह गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+