छेड़खानी कर रहे मनचले को लड़की की मां ने जमकर पीटा, देखें तस्वीरें

पटना। लड़की को घर में अकेला पाकर छेड़खानी की कोशिश करने वाले मनचले को लड़की की मां ने अच्छा सबक सिखाया। छेड़खानी की कोशिश कर रहे मनचले को लड़की की मां ने रंगे हाथों पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। लड़की के द्वारा लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी लड़के से पूछताछ की जा रही है। वहीं मारपीट में घायल हुए आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिहार शरीफ का मामला

बिहार शरीफ का मामला

मिली जानकारी के अनुसार मामला नालंदा जिले के बिहार शरीफ का है जहां घर में अकेली लड़की देख मनचला घुसा और उसके साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम देने लगा। तभी आस पड़ोस के लोगों ने खिड़की से उसकी हकीकत देखी और मामले की जानकारी लड़की के मां को देते हुए उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

कोचिंग जाने के बहाने करता था शर्मनाक हरकत

कोचिंग जाने के बहाने करता था शर्मनाक हरकत

लड़की की मां और पड़ोसियों ने लड़के की लाठी-डंडों से जमकर धुनाई की। मारपीट के कारण आरोपी बुरी तरह जख्मी हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसे छुड़ाते हुए नज़दीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहे हैं। अस्पताल में उसके परिवार वालों को भी बुलाया गया है। उसके मां बाप अपने बेटे की करतूत पर काफी शर्मिंदा है उनका कहना था कि कोचिंग जाने के बहाने लड़के की इस तरह की हरकत से वह अंजान थे।

साथियों के साथ कर रहा था छेड़खानी

साथियों के साथ कर रहा था छेड़खानी

वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की के साथ छेड़खानी कर रहे लड़के को रंगे हाथ गांव वालों ने पकड़ा फिर उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। मारपीट में आरोपी बुरी तरह घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज पूरा होने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+