Bihar Board Class 10th results 2017: 10वीं के टॉपर्स को कैश के अलावा क्या-क्या मिलेगा, पढ़िए यहां...

शिक्षा विभाग की ओर से टॉप 10 छात्रों की लिस्ट जारी की गई है, जिन्होंने इस बार की परीक्षा में टॉप रैंक हासिल की है।

पटना। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार 10वीं की परीक्षा में कुल 50.12 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं 49.88 फीसदी स्टूडेंट फेल हुए हैं। 465 अंक हासिल करके छात्र प्रेम कुमार टॉपर बने हैं।

10वीं की परीक्षा में प्रेम कुमार बने टॉपर

शिक्षा विभाग की ओर से टॉप 10 छात्रों की लिस्ट जारी की गई है, जिन्होंने इस बार की परीक्षा में टॉप रैंक हासिल की है। सरकार की ओर से इस बार टॉप करने वालें छात्रों को खास पुरस्कार और सौगात देने का ऐलान किया गया है।

टॉपर को 100000 रुपये देने का ऐलान

टॉपर को 100000 रुपये देने का ऐलान

सरकार की ओर से टॉपर को 100000 रुपये देने का ऐलान किया गया है। वहीं सेकंड टॉपर को 75000 रुपये और थर्ड टॉपर को 50000 रुपये कैश दिए जाएंगे। इसके साथ ही तीनों टॉपर्स को लैपटॉप, ई-बुक और सर्टिफिकेट भी दिये जाएंगे।

सरकार की ओर से खास सौगात

सरकार की ओर से खास सौगात

इन तीनों टॉपर्स के अलावा बाकी बचे टॉपर्स को भी सरकार की ओर से खास सौगात दी जाएगी। इन्हें 10000 रुपये कैश और लैपटॉप दिए जाएंगे। इस बार की परीक्षा में 17 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।

17 लाख छात्र हुए थे परीक्षा में शामिल

17 लाख छात्र हुए थे परीक्षा में शामिल

काफी इंतजार के बाद बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया। छात्रों को काफी समय से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार था। रिजल्ट के लिए बिहार बोर्ड के लिंक पर क्लिक करने से वह वेबसाइट खुल जाएगी जहां आप अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

ऐसे देखें रिजल्ट

ऐसे देखें रिजल्ट

वेबसाइट पर दसवीं परीक्षा के परिणाम Matric Result 2017 से संबंधित टेक्स्ट पर क्लिक करने के बाद आपको खाली जगह में रोल नंबर भरना होगा। रोल नंबर के साथ सिक्योरिटी कोड भरने होंगे। इसके बाद सबमिट बटन दबाने के बाद आपका रिजल्ट सामने होगा। इसका आप प्रिंट आउट निकाल लें और सेव कर लें। बता दें कि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने यह परीक्षा 1 मार्च से 8 मार्च 2017 के बीच आयोजित की थी। इस परीक्षा में 17 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+