Bihar Board 10th Result 2017: घोषित हुआ रिजल्ट, यहां देखें अपना परीक्षा परिणाम

आपको अपना रिजल्ट ढूंढने में कोई दिक्कत नही हो या फिर ज्यादा समय ना लगे इसके लिए जरुरी है कि आप अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें।

पटना। बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार बोर्ड ने 10वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में कुल 50.12 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं, जबकि 49.88 प्रतिशत स्टूडेंट फेल हुए हैं। 465 अंक पाकर छात्र प्रेम कुमार टॉपर बने हैं। रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- http://www.biharboard.ac.in/

bihar board result

रिजल्ट के लिए बिहार बोर्ड के लिंक पर क्लिक करने से वह वेबसाइट खुल जाएगी जहां आप अपना रिजल्ट देख सकेंगे। वेबसाइट पर दसवीं परीक्षा के परिणाम Matric Result 2017 से संबंधित टेक्स्ट पर क्लिक करने के बाद आपको खाली जगह में रोल नंबर भरना होगा। रोल नंबर के साथ सिक्योरिटी कोड भरने होंगे। इसके बाद सबमिट बटन दबाने के बाद आपका रिजल्ट सामने होगा। इसका आप प्रिंट आउट निकाल लें और सेव कर लें।

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने यह परीक्षा 1 मार्च से 8 मार्च 2017 के बीच आयोजित की थी। इस परीक्षा में 15 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। बिहार बोर्ड 30 मई के बाद 2017 की दसवीं परिक्षा के परिणाम की घोषणा को दो बार आगे बढ़ा चुका था। बिहार बोर्ड की दसवीं परीक्षा काफी अहम है क्योंकि इसके बाद छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को तय करने के लिए 12वीं में विषयों का चयन करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+