Bihar Board 10th and 12th Compartment Result: बोर्ड ने दो लाख छात्रों को ग्रेस मार्क देकर किया पास
पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शनिवार को बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं के कंपार्टमेंट आए दो लाख छात्रों को पास कर दिया है। समिति ने कम्पार्टमेंटल परीक्षा के करीब दो लाख छात्रों को ग्रेस अंक देकर पास किया है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी की तरफ से जानकारी दी गई कि इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा 2021 को संपन्न कराकर रिजल्ट प्रकाशित किया जा चुका है। एक या दो विषयों में फेल हुए विद्यार्थियों के लिए कंपार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन किया जाना था। लेकिन कोरोना की मौजूदा स्थिति के कारण अगले दो-तीन महीने तक कंपार्टमेंटल परीक्षा कराया जाना संभव नहीं दिख रहा है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि इसके साथ ही दो तीन महीने में यदि परीक्षा करायी भी जाती तो रिजल्ट नवंबर-दिसंबर तक जारी हो पाता। परिणाम स्वरूप छात्रों को उत्तीर्ण होने का लाभ नहीं मिल पाता। इन्हीं तमाम परिस्थितियों को देखते हुए छात्रों को ग्रेस अंक देकर कुछ को अतिरिक्त ग्रेस अंक देकर उत्तीर्ण करने का फैसला किया गया है। बिहार बोर्ड इंटर और मैट्रिक कंपार्टमेंल के छात्र अपना रिजल्ट अब 19-06-2021 को शाम पांच बजे के बाद समिति की वेबसाइट rssults.biharboardonline.com पर देख सकेंगे।
बता दें कि इसी साल अप्रैल में घोषित हुए बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में कक्षा 12 के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.17 प्रतिशत रहा था। वहीं अब एक या दो विषयों में फेल हुए छात्रों को ग्रेस मार्क्स के साथ पास कर दिया है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा में कुल 97 हजार 474 स्टूडेंट्स को प्रमोट किया जाएगा। जबकि हाईस्कूल के 1 लाख 21 हजार 316 उम्मीदवारों को ग्रेस मार्क्स के साथ पास किया जाएगा। रिजल्ट चेक करने का लिंक शाम 5 बजे बताई गई आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव होगा।












Click it and Unblock the Notifications