Bihar Board 12th Result 2023: बिहार 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, 83.07 प्रतिशत छात्र पास
बिहार 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा में 83.07 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।

Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड के 12वीं कक्षा के छात्रों का आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है। बिहार 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया है, जिसकी घोषणा बीएसईबी (BSEB) ने की। बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार और बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने रिजल्ट जारी किया। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
12वीं बोर्ड का कुल परिणाम 83.07 प्रतिशत रहा। एक साथ 12वीं बोर्ड के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बोर्ड के मिले आंकड़ों के मुताबिक आर्ट्स में 82.74 फीसदी, साइंस स्ट्रीम में 83.93 प्रतिशत और कॉमर्स में 93.35 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
इन डायरेक्ट लिंक्स से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
तीनों संकाय में लड़कियों ने मारी बाजी
लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारते हुए तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स में बाजी मारी है। विज्ञान संकाय में आयुषी नंदन को 474 अंक (94.8%) मिले, कॉमर्स में सौम्या शर्मा और रजनीश पाठक ने 475 अंकों (95%) के साथ टॉप किया है। ऐसे ही आर्ट्स में पूर्णिया की मोहनिसा 475 अंकों (95%) के साथ टॉपर बनीं हैं।
टॉपर्स को मिलेगा यह इनाम
बिहार बोर्ड 12वीं क्लास के टॉप करने वाले छात्रों को इनाम के तौर पर एक लाख रुपए नकद, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर देती है। दूसरी रैंक वाले छात्र को 75 हजार रुपए नकद और लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर पुरस्कार के तौर पर देगी।












Click it and Unblock the Notifications