बिहार बोर्ड रिजल्ट: पिता ने ठेला चलाकर बेटी को बना दिया बिहार टॉपर, 5 साल पहले बड़ी बहन भी कर चुकी है टॉप
पटना। बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा 2021 के नतीजे शुक्रवार को जारी कर दिए गए। बिहार की तीन बेटियों ने इस बार पहला स्थान प्राप्त किया है। साइंस, ऑर्ट्स और कॉमर्स तीनों ही संकायों में बेटियों ने परचम लहरा दिया है। इंटर परीक्षा के रिजल्ट में साइंस में स्टेट टॉपर बनीं सोनाली कुमारी की कहानी काफी प्रेरणादायक है। सोनाली के पिता चुन्नू लाल बिहारशरीफ शहर के रामचन्द्र बस स्टैंड में ठेला पर झिल्ली (एक तरह की मिठाई) बेचते हैं।

बिना कोचिंग के किया टॉप
सोनाली नालंदा जिले के बिहारशरीफ में श्रीमती परमेश्वरी देवी बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा हैं। सोनाली ने इंटर में 471 अंक (94.2 प्रतिशत) लाकर ज़िले का नाम रोशन किया है। आर्थिक स्थिति ठीक होने के कारण कभी भी सोनाली ने कोचिंग आदि का सहारा नहीं लिया। सोनाली बताती हैं कि, उन्होंने अपनी पूरा पढ़ाई घर पर रहकर ही की है। तीन भाई-बहनों में दूसरे नम्बर की सोनाली मैट्रिक परीक्षा में ज़िले में चौथे स्थान पर रही थी। सोनाली अब यूपीएससी की तैयारी करेगी और आईएएस बनकर समाज की सेवा करना चाहती है।
Recommended Video

मधु की बड़ी बहन की कर चुकी है स्टेट टॉप
वहीं अगर बात आर्ट्स में बिहार टॉपर की करें तो मधु भारती ने इंटर की परीक्षा में 463 मार्क्स हासिल किए हैं। खगड़िया निवासी और आरलाल कॉलेज की छात्रा के पिता अध्यापक हैं। मानसी प्रखंड राजाजान गांव है। मधु भी आईएएस बनना चाहती हैं। मधु अपने परिवार की दूसरी स्टेट टॉपर हैं। मधु की बड़ी बहन कृति भारती ने भी 2016 में इंटर आर्टस में बिहार टॉप किया था। मधु ने बताया कि बहन व माता-पिता की प्रेरणा से उन्हें यह सफलता मिली है।

सुगंधा कुमारी सीए बनना चाहती हैं
अब बात अगर कॉमर्स स्ट्रीम की करके तो इसमें भी औरंगाबाद के सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज की छात्रा सुगंधा कुमारी ने टॉपर किया है। उन्हें कुल 471 नंबर मिले जो बिहार में इंटर कॉमर्स 2021 की परीक्षा में सबस ज्यादा नंबर हैं। सुगंधा के पिता एक व्यवसायी हैं। वहीं आगे चलकर सुगंधा कुमारी सीए बनना चाहती हैं। वे अभी से आगे की तैयारियों में जुट गई हैं। बिहार में 12वीं में पास प्रतिशत 78.04 फीसदी रहा। आर्ट्स में 77.97 फीसदी, कॉमर्स में 91.48 फीसदी और विज्ञान में 76.28 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए।












Click it and Unblock the Notifications