Bihar Board 10th Result 2020: बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर कल जारी हो सकता है रिजल्ट
पटना। बिहार बोर्ड के 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त मंगलवार को जारी हो सकता है। एक तरफ टॉपर्स का इंटरव्यू जारी है तो वहीं दूसरी तरफ बोर्ड के रिजल्ट की वेबसाइट पर भी काम शुरू है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आज शाम छह बजे के बाद किसी भी समय रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर छात्र नजर बनाए हुए हैं।

जल्द ही जारी होगा रिजल्ट
रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी अब आखिरी पड़ाव पर है। बता दें कि मैट्रिक की परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले 38 जिलों के टॉपर्स की कॉपियां कल ही बिहार बोर्ड के कार्यालय, पटना पहुंच गईं थी। मंगलवार को टॉपर्स की मेरिट लिस्ट तैयार की जा रही है। लिस्ट तैयार होते ही किसी भी वक्त बिहार बोर्ड, BSEB जल्द ही 10वीं कक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी करेगा।

मेरिट लिस्ट तैयार करने में जुटा है बोर्ड
बता दें कि इस साल भी बिहार बोर्ड रिजल्ट सबसे पहले जारी करने का रिकॉर्ड बनाने वाला है। मेरिट लिस्ट में कहीं किसी तरह की कोई खामी ना रह जाए इसके लिए बोर्ड रिजल्ट जारी करने से पहले मेरिट लिस्ट को काफी संजीदगी से तैयार करने में जुटा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टॉपर्स के अंकों की जांच और मेरिट लिस्ट तैयार होने के तुरंत बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

मेधावी छात्रों का लिया जा रहा है इंटरव्यू
बिहार बोर्ड हर जिले के टॉपर की कॉपी मंगाकर उन्हें दोबारा जांच रहा है। इसके लिए राज्य के सभी 38 जिलों में बोर्ड कर्मी भेजकर उच्चतम अंक पाने वाले छात्रों की कॉपियां बोर्ड कार्यालय मंगवा ली गई हैं। बता दें कि सभी जिलों के टॉपर्स की कॉपियां दोबारा से चेकिंग करने के बाद स्टेट लेवल के टॉपर्स के इंटरव्यू भी लिए जा रहे हैं। बोर्ड सूत्रों के अनुसार आधे मेधावी छात्रों का इंटरव्यू सोमवार को लिया जा चुका है और बाकी का इंटरव्यू मंगलवार को हो जाने की उम्मीद है।

इन वेबसाइट पर भी जाकर देख सकते हैं रिजल्ट
माना जा रहा है कि यह काम अगले कुछ घंटों या अधिकतम दो दिन में पूरा हो जाएगा। यदि किसी प्रकार की तकनीकी दिक्कत नहीं आई तो बोर्ड बुधवार को रिजल्ट जारी कर सकता है।
biharoardonline.bihar.gov.in
biharboard.online
onlinebseb.in
indiaresults.com
examresults.net












Click it and Unblock the Notifications