बिहारः बिहटा IIT के 15 छात्र कोरोना पॉजिटिव, छात्रों को कैंपस में किया गया आइसोलेट

पटना। बिहार में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में पटना से सटे दानापुर बिहटा में स्थित आईआईटी के 15 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं इस घटना से आईआईटी में हड़कंप मचा हुआ है। आईआईटी के रजिस्ट्रार ने कोरोना पॉजिटिव सभी 15 छात्रों के साथ उस वार्ड के कुल 41 छात्रों को आइसोलेट कर दिया है। छात्र होली की छुट्टी में घर गए हुए थे। फिर जब वह कैंपस में वापस लौटे तो उनकी जांच की गई, जिसमें से तीन छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

bihar bihta iit 15 students corona positive

Recommended Video

    Coronavirus India Update: देश में इन राज्यों में कोरोना का कहर, जानें पूरा अपडेट | वनइंडिया हिंदी

    इसके बाद पॉजिटिव छात्रों के संपर्क में आए 41 छात्रों की आरटीपीसीआर टेस्टिंग कराई गई, जिसके बाद 12 अन्य छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ये सभी फाइनल ईयर के छात्र हैं। वहीं पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद ने पुष्टि करते हुए बताया कि आईआईटी बिहटा के 15 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें से फिलहाल 13 छात्रों में कोई लक्षण नहीं पाया गया है। सभी को कैंपस में ही आइसोलेट किया गया है। कैंपस में एक सप्ताह के लिए एकेडेमिक सेशन सहित सभी गतिविधियों को बंद किया गया है।

    वहीं बीडीओ विशाल आनंद ने बताया की आईआईटी कैंपस में छात्रों के कोरोना पॉजिटिव की जानकारी मिली है, जहां पूरी तरह इसे पर नजर रखी जा रही। वहीं इस सम्बंध में आईआईटी रजिस्ट्रार विश्वरंजन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि सब कुछ फिलहाल अंडर कंट्रोल है और एक सप्ताह तक सारे ऐकेडमिक सेशन सहित अन्य गतिविधियों को भी बंद कर दिया गया है। बिहटा आईआईटी के कई एकेडमिक बिल्डिंग को भी कंटेंमेंट जोन बनाया गया है और सभी छात्रों को उसी हॉस्टल में क्वारंटाइन कर दिया गया है।

    वहीं बीते सोमवार को 24 घंटे में 935 संक्रमितों के आंकड़ों से 5 माह का रिकॉर्ड टूट गया है। 2021 में यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके अलावा बीते सोमवार को एनएमसीएच में इलाज के दौरान 3 संक्रमितों की मौत हो गई है। वहीं पीएमसीएच में भी एक संक्रमित की मौत हुई है। बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+