बिहारः पति ने ससुराल में उठाया खौफनाक कदम और बुत बनकर देखती रह गई पत्नी

बेतिया। बिहार के बेतिया जिले में युवक लॉकडाउन के चलते ससुराल में फंस गया था। इस दौरान उसने खुद को जिंदा जला लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हैरान कर देने वाली बात यह है कि खुदकुशी के दौरान किसी ने भी युवक की जान बचाने की कोशिश नहीं की। जबकि उसकी पत्नी भी वहीं मौजूद और न ही उसे अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की। हालांकि वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और एम्बुलेंस से गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

bihar betiah man did extreme physical attempt

ये घटना बेतिया जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव की है। मृतक युवक का नाम मनीष चौधरी है, जो बगहा के तिवारी टोला निवासी अशोक चौधरी का इकलौता बेटा था। करीब एक माह पूर्व वह अपने ससुराल मठिया गांव आया था, लेकिन लॉकडाउन के चलते वह घर नहीं जा सका और पत्नी को अपने घर ले जाने की बात पर दोनों के बीच में झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने खुद को आग लगा ली।

बताया जा रहा है कि मनीष चौधरी दो माह से अपने ससुराल में रह रहा था और रविवार को पत्नी को अपने साथ बुलाकर ले जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। दोनों के बीच मारपीट भी हुई। इस दौरान लोगों ने चिल्लाने की आवाज सुनी, लेकिन जबतक लोग पहुंचते तबतक युवक बुरी तरह झुलस चुका था। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि घरवालों ने ही मारपीट कर उसे आग लगा दी है। लेकिन घायल युवक की पत्नी ने बताया है कि झगड़ा होने के बाद उसके पति ने खुद ही आग लगा लिया।

छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी जब शिकारपुर थाना की पुलिस को मिली तो पुलिस ने एम्बुलेंस से उसके मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। शिकारपुर थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। हालांकि प्रथम दृष्टया यह खुदकुशी का मामला लग रहा है लेकिन पत्नी व ससुराल वालों के भूमिका की भी जांच की जा रही है और पत्नी व युवक के सास से भी पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+