बेगूसरायः छापेमारी करने गई पुलिस पर कुत्ते ने किया हमला, पहन रखा था सोने की भारी चैन

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस पर पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम कुत्ते के गले में मोटी सोने की चेन देखकर हैरान थी। गले में चमचमाती छह तोले सोने की चेन पहने कुत्ते ने अचानक पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में कुछ पुलिस अधिकारी घायल होने से बाल-बाल बच गए।

bihar begusarai police caught goons during raid

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि रतनपुर में कुछ बदमाश एक घर में एकत्रित हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जब छापेमारी की तो बदमाशों ने घर के अंदर खुद को बंद कर लिया। जब बदमाशों को लगा कि वे लोग पुलिस की पकड़ में आ जाएंगे तो उन्होंने कुत्ते को आगे कर दिया। बाद में पुलिस ने किसी तरह कुत्ते पर काबू पाया। इसके बाद बदमाशों की गिरफ्तारी संभव हो सकी।

एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि नगर निगम में हुई गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस लगातार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक जगह छापेमारी के दौरान घर के मालिक का एक कुत्ता था जिसे सोने की जेवर पहना कर रखा गया था।

एसपी ने बताया कि फोर्स कुत्ते को हैंडिल करने में सक्षम नहीं थी, इसलिए उसको कमरे में बंद कर छापेमारी पूरी की गई। कहा कि यह जांच का विषय है कि कुत्ते के गले में सोने की चेन कहां से आई। उन्होंने कहा कि कुत्ते का मालिक इसके लिए जिम्मेवार है। इसकी जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+