बेगूसरायः शराब पीने के लिए नहीं दिया ग्लास तो पीट-पीटकर मार डाला
बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में एक बार फिर दबंगों का कहर देखने को मिला, जहां शराब पीने से मना करने पर एक बृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सूजा गांव की है। मृतक वृद्ध पहचान सुजा निवासी राम रतन सिंह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बीती रात मृतक राम रतन सिंह अपने दुकान पर बैठा हुआ था।

इसी दरमियान शराबी मनोज शाह ने रामरतन सिंह से शराब पीने के लिए ग्लास मांगा। जब राम रतन ने शराबी को ग्लास देने से इनकार किया तो मनोज साह ने उसे दुकान से खींचकर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। वहां से जब तक परिजन दौड़ा तब तक शराबी मनोज साह मौके से फरार हो गया । वहीं परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान राम रतन सिंह की मौत हो गई।
इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल मुफस्सिल थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और शराबी मनोज साह को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करना शुरू कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications