बेगूसरायः पत्नी ने मोबाइल खरीदने के लिए नहीं दिए पैसे तो पति ने पहले की मारपीट फिर कर दी हत्या
बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के पासवान टोला गांव में सनकी पति ने मोबाइल के लिए अपने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपित पती ने पहले पत्नी को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। जब उससे भी मन नहीं भरा तो गले में फांसी लगाकर मौत की घाट उतार दिया। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के पासवान टोल गांव की है। मृतिका की पहचान समस्तीपुर जिले के साख मोहन रहने वाले राजेश पासवान की पुत्री काजल कुमारी के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के पासवान टोला निवासी विक्रांत पासवान के साथ डेढ़ साल पहले काजल की शादी हुई थी। बीती रात आरोपित पति मोबाइल खरीदने के लिए पत्नी काजल से जबरन 20 हजार रुपया मांगने लगा। काजल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उसके पास इतना पैसा नहीं है कि वो मोबाइल खरीदने के लिए दे। इसी से नाराज सनकी पति ने पहले पत्नी की जमकर पिटाई की। फिर गले में फांसी लगाकर हत्या कर दिया। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
लड़की के मायके वालों ने आरोप लगाया कि पति के द्वारा मोबाइल खरीदने के लिए उससे 20 हजार की मांग की जब इसका विरोध काजल ने की तो उसकी पहले जमकर पिटाई की फिर बाद में उसे गले में फांसी लगाकर हत्या कर दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर खोदावंदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

वहीं इस मामले में खोदावंदपुर थाने की पुलिस ने मृतिका के सास को गिरफ्तार कर लिया और पति समेत सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। वहीं इस मामले में डीएसपी हेडक्वार्टर कुंदन कुमार का कहना है कि दहेज के लिए बार-बार पति मृतक काजल से मारपीट करता रहता था। इसकी हत्या दहेज के कारण कर दी गई। फिलहाल सारे बिंदुओं पर पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications