बेगूसरायः पेट्रोलिंग टीम पर बदमाशों ने झोंक दिया फायर, होमगार्ड शहीद

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में अपराधियों का मनोबल दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और इसकी बानगी देखने को मिली बीते शुक्रवार की रात को। बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार की देर रात पेट्रोलिंग के दौरान होमगार्ड के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ड्यूटी पर शहीद हुए जवान की पहचान मंझौल बिचखन्ना टोला के रहने वाले हरेराम सहनी के पुत्र 26 वर्षीय राजवर्द्धन रंजन उर्फ पिंटू कुमार के रूप में हुई। हरेराम व ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने घटना में शामिल तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

bihar begusarai goons did firing on police patroling team

पूरा मामला लोहियानगर ओपी क्षेत्र के पनहास का है। घटना के बाद गृह रक्षा वाहिनी के जवानों ने तुरंत एफआईआर करने और बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। वहीं,मृतक जवान के परिजनों में कोहराम मच गया। बेटे की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ राजन सिन्हा सदर अस्पताल पहुंच और मामले की पड़ताल की। नाराज गृह रक्षक वाहिनी के जवानों ने पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी नाराजगी जताई।

मिली जानकारी के अनुसार रात्रि गश्ती के दौरान पनहास में पुलिस ने बाइक सवार तीने यूवकों को रोकना चाहा। इसी दौरान एक बदमाश भागने लगा। जवानों ने बदमाश को जब पकड़ा तो बदमाश जवानों से उलझ गए। इस दौरान हाथापाई भी हुई। अचानक बदमाश ने राजवर्द्धन को गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बाद में गांव वालों के सहयोग से बदमाशों को दबोच लिया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+