औरंगाबाद में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा, पहले हुई थी चार की मौत तो अब तीन ने गंवाई अपनी जान

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के कियाखाप गांव के पास ट्रक और ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दौरान घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए रफीगंज अस्पताल में भर्ती कराया।

bihar aurangabad road accident three people died

बताया जा रहा है कि घायलों में कई लोगों की हालत काफी गंभीर है। मृतकों में शामिल सभी लोग नीमा चतर्भुज के रहने वाले थे। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सभी लोग ऑटो पर सवार होकर औरंगाबाद की तरफ जा रहे थे। उसी वक्त एक ट्रक ने टक्कर मार दी। बता दें कि इस भीषण हादसे से पहले बीते सोमवार को भी दर्दनाक सड़क हादसा हो गया था।

bihar aurangabad road accident three people died

इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी और तीन लोग जख्मी हो गए थे। घटना औरंगाबाद जिले के गोह थाना इलाके की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सड़क पर अचानक धमाका हुआ और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए गया के मेडिकल कॉलेज अस्पताल भज दिया गया है।

स्कॉर्पियो औरंगाबाद के रफीगंज से गोह की तरफ लौट रहा था कि चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और स्कॉर्पियो सड़क किनारे मौजूद बिजली के खंभे से टकरा गई। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में स्कॉर्पियो चालक गोरे लाल यादव, रामश्रय यादव, विजय यादव और नरेश यादव की मौत हो गई। सभी मृतक गोह और हसपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+