औरंगाबादः डायन का आरोप लगाकर पति-पत्नी व सास को बेरहमी से पीटा

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कुछ लोगों ने डायन का आरोप लगाते हुए महिला व उसके पति की बेरहमी से पिटाई कर दी। वहीं बीच-बचाव करने आई महिला के सास को भी लोगों ने नहीं बख्सा और उसे भी बुरी तरह से पीट दिया। इस दौरान तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

bihar aurangabad people beats husband wife

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह घटना गोह थाना क्षेत्र के बाजार वर्मा गांव की है। घायलों की पहचान धनंजय यादव, उनकी पत्नी संगीता देवी और उनकी मां पनवा देवी शामिल है। सभी को घायल अवस्था में पीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने धनंजय की गंभीरता को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए एनएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

जख्मी संगीता ने बताया कि पड़ोसी जैलेन्द्र यादव व व्यास यादव ने डायन का आरोप लगाते हुए उससे गाली-गलौज कर रहे थे। तभी उसका पति आया और गाली देने का विरोध किया मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि पति धनंजय यादव पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान उन लोगों ने बेरहमी से उनकी पिटाई की।

जख्मी महिला ने सुभाष यादव की पत्नी सुनीता देवी व ब्यास यादव की पत्नी शारदा देवी पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट में अपनी बेटी संगीता व उसके परिवार को जख्मी होने की सूचना पर उसका पिता थानाक्षेत्र के खोरीखाप गांव निवासी रामकृत यादव भी मौके पर पहुंचे।

मामले की पूरी जानकारी लेने के बाद वे अपनी बेटी व दामाद को जख्मी देख इसकी सूचना देने गोह थाना पहुंचे, जहां शिकायत दर्ज करने के मुद्दे पर पुलिस से विवाद हो गई। पुलिसकर्मियों ने महिला के पिता की पिटाई कर दी। उसने बताया कि पुलिस द्वारा उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+