Bihar: औरंगाबाद में पार्किंग विवाद को लेकर खूनी खेल, एक के बाद एक 4 लोगों की मौत
बिहार के औरंगाबाद जिले में सोमवार को पार्किंग विवाद में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीखी नोकझोंक देखते ही देखते कब गोली की गूंज में बदल गई, किसी को आभास भी नहीं हुआ।
वहीं, आक्रोशित भीड़ ने कार सवार तीन लोगों को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पलक झपकते ही 4 लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया। मृतकों के शव कब्जे में लिए और दो अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरने वालों में तीन झारखंड के निवासी...

सिलसिलेवार समझें पूरा मामला?
झारखंड के पलामू जिले के हैदरनगर इलाके निवासी 5 लोग कार में सवार होकर औरंगाबाद के नबीनगर पहुंचे। कार चालक ने तैतारिया मोड़ में एक दुकान के सामने वाहन रोक दिया। दुकानदार ने कार पार्किंग का विरोध किया। जिससे दोनों में तीखी नोकझोंक हुई। कार में सवार लोगों में से एक ने बंदूक निकाली और गोली चला दी।
औरंगाबाद के डीएसपी मोहम्मद अमानुल्लाह खान के मुताबिक, गोली एक बुजुर्ग को लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मरने वाले की पहचान स्थानीय निवासी राम शरण चौहान के रूप में हुई। घटना से मौके पर एकत्र हुए लोग क्रोधित हो गए।
Four killed in Bihars Aurangabad over parking dispute: Police
— Press Trust of India (@PTI_News) January 15, 2024
पीट-पीटकर 3 लोगों को भीड़ ने मार डाला
क्रोधित भीड़ ने कार में बैठे लोगों पर हमला कर दिया। उनके हाथ जो भी लगा, उन पर हमला किया। सूचना पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा। भीड़ को तितर-बितर किया। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कार सवार मोहम्मद मुजाहिद, चरण मंसूरी और मोहम्मद अंसारी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। वहीं, दो अन्य कार सवार घायलों वकील अंसारी और अजीत शर्मा को औरंगाबाद के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अजीत की हालत नाजुक होने पर गया के एक अस्पताल में रेफर किया गया।
क्या कहना है पुलिस का ?
डीएसपी ने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि चौहान पर किसने ट्रिगर खींचा और कार में सवार लोगों पर हमला करने वालों की पहचान की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications