बिहार: औरंगाबाद में युवक की मौत के बाद उपद्रवियों का हंगामा, 20 से ज्यादा वाहन किए आग के हवाले
औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले के वरुण थाना में उपद्रवियों ने हमला कर दिया और फायरिंग करते हुए अंदर घुस गए। थाना परिसर में खड़े वाहन को एक के बाद एक आग के हवाले कर दिया गया। इस उपद्रव में एक ट्रक के साथ 20 वाहन जलकर खाक हो गए हैं। सभी वाहन जब्ती के के थे जिन्हें अलग-अलग मामलों में जब्तकर थाने में रखा गया था। इस उपद्रव में कई पुलिसकर्मियों को चोट आई है। स्थिति बिगड़ता देख पुलिस की ओर से भी हवाई फायरिंग की गई। पुलिस ने भी घटना के बाद उपद्रवियों को भगाने और हालात को काबू करने के लिए हवाई फायरिंग और लाठी चार्ज की और कई उपद्रवियों को भी पकड़ा है। घटना के जानकारी के बाद एसडीओ और डीएसपी भी मौके पर पहुंच गए और हालत पर काबू पाया। साथ ही उपद्रव करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 150 से जादा अज्ञात और नामजद पर उपद्रव और थाने पर हमला करने का मामला दर्ज किया गया है।

दुर्घटना में हो गई थी मौत
औरंगाबाद एसपी सत्यप्रकाश ने इस मामले में बताया की रोड दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई थी जिसके बाद पुलिस शव को रोड से हटाकर थाना के पास अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले गई। जहां उपद्रवी पहुच गए और पुलिस की पिटाई कर दी। उसके बाद बगल के थाना पर भी चढ़ गए और थाने पर हमला बोल दिया। परिसर में मौजूद जब्ती की गाड़ियों में आग लगा दी। इसमें एक ट्रक समेत लगभग २० वाहनों को जला दिया गया। फिलहाल पुलिस हालत को काबू करने के लिए पुलिस बल को लगा दिया गया है। इसमें कई को उपद्रव करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है।

किसी माफिया द्वारा बदला लेने के लिए किया गया बवाल
वहीं पुलिस द्वारा फायरिंग की बात से इनकार करते हुए एसपी सत्य प्रकाश ने बताया है कि यह घटना जिला पुलिस द्वारा हाल ही में हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की वजह से माफिया द्वारा अंजाम दी गई है। जल्द ही इसका भी खुलासा किया जाएगा। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिले के बारुण थाना क्षेत्र में वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।

ट्रैक्टर से हुई थी युवकी की मौत
इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए। यह पहली घटना नहीं है, बल्कि आए दिन यहां इस तरह के सड़क हादसे होते हैं। इसका एक बड़ा कारण सोन नदी से बालू लोड कर ले जा रहे ट्रैक्टर हैं। स्थानीय लोगों ने इस मामले में प्रशासन से हस्तक्षेप करने की कई बार गुहार लगाई थी। लेकिन प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications