Bihar Election 2025: एक लाख से भी कम नेटवर्थ, बिहार के सबसे कम संपत्ति वाले MLA किस पार्टी से रखते हैं ताल्लुक
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां जोर पकड़ रही हैं। राजनीतिक दल अब अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार चुके हैं और नामांकन का दौर भी शुरू हो चुका है। इस बार चुनावी प्रक्रिया में उम्मीदवारों की संपत्ति और वित्तीय स्थिति पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है।
जनता, मीडिया और राजनीतिक विशेषज्ञ इस बात पर नजर रखे हुए हैं कि कौन से नेता कम संपत्ति के बावजूद जनता के बीच अपनी पैठ बना पा रहे हैं।

वैसे तो चुनावी माहौल में सबसे अमीर नेताओं के नेट वर्थ की चर्चा होते रहती है लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको सबसे कम संपत्ति वाले कैडिडेट के बारे में बताने जा रहा है जिनके कुल नेट वर्थ जानकर आप भी चौंक जाएंगे....
सबसे कम संपत्ति वाले नेता
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, खगड़िया जिले के अलौलि (SC) सीट से राजद (RJD) के मौजूदा विधायक रामवृक्ष सदा बिहार के सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल हैं। उनके बैंक खाते में केवल 30,000 रुपये हैं, जबकि उनके पास अन्य 40,000 रुपये की संपत्तियां हैं। कुल मिलाकर रामवृक्ष सदा की संपत्ति केवल 70,000 रुपये की है। इस बार भी राजद ने अपने स्टार नेता तेजस्वी यादव के भरोसे उन्हें उम्मीदवार बनाया है।
दूसरे सबसे कम संपत्ति वाले नेता
फुलवारी (SC) सीट से सीपीआई (ML) (L) के नेता गोपाल रविदास दूसरी सबसे कम संपत्ति वाले विधायकों में शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके पास कुल 1.59 लाख रुपये की संपत्ति है, जिसमें चल और अचल संपत्तियां शामिल हैं। गोपाल रविदास का यह आंकड़ा भी चुनावी चर्चा का विषय बन चुका है।
पिछले चुनाव में था कड़ा मुकाबला
2020 के विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र में कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। लोजपा के रामचंद्र सदा को 26,386, जदयू की साधना देवी को 44,410 और राजद के रामवृक्ष सदा को 47,183 मत प्राप्त हुए थे। साधना देवी केवल 2,773 मतों से हार गई थीं। इस बार जदयू ने साधना देवी को उम्मीदवार नहीं बनाया और रामचंद्र सदा को मौका दिया है, जबकि राजद ने रामवृक्ष सदा पर भरोसा जताया है।
कम संपत्ति वाले नेताओं की सूची ने चुनावी माहौल में नई बहस छेड़ दी है। रामवृक्ष सदा और गोपाल रविदास की सादगी उन्हें आम जनता के करीब रखती है और चुनावी रणनीति में यह उनकी ताकत बन सकती है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 मेंकम संपत्ति वाले नेता अपनी सादगी और जनता के प्रति ईमानदारी के कारण चुनावी मैदान में चर्चा में हैं।












Click it and Unblock the Notifications