Bihar Assembly Elections 2025: पवन सिंह की पत्नी ने मारी राजनीतिक एंट्री, कहां और किस पार्टी से लड़ेंगी चुनाव?
Bihar Assembly Elections 2025: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने इस साल बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं। लेकिन, वे किस सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं थी हालांकि गुरुवार,13 मार्च को ज्योति सिंह ने इस का खुलासा कर दिया है।
एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने काराकाट लोकसभा क्षेत्र की सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की और इसके साथ ही जल्द ही किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होंने की भी बात कही।

Bihar Assembly Elections 2025: बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी
इस साल के अंत तक बिहार में विधान सभा चुनाव होने की संभावना है और वहां चुनावी सरगर्मी बढ़ती दिख रही है। राजनीतिक पार्टियों ने अपना दांव-पेंच लगाना शुरु कर दिया है। इसी बीच भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ने भी राजनीतिक एंट्री ले ली है। बता दें कि ज्योति सिंह ने बिहार में जन संकल्प यात्रा की शुरुआत भी की है इसके साथ ही इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भी बता दिया है।
उन्होंने कहा कि ये यात्रा लोगों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने के लिए है। उन्हें क्षेत्र के युवा और महिलाएं समेट सभी वर्गों का पूरा समर्थन मिल रहा है।वहीं अब ज्योति सिंह की काराकाट लोकसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद हलचल तेज हो गई हैं।
Bihar Assembly Elections 2025:महाकुंभ में लगाई थी डुबकी
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही ज्योति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था जिसमें वे महा कुंभ में संगम किनारे पति की फोटो के साथ डुबकी लगाती हुई दिखाई दी थी। पवन सिंह की तस्वीर के साथ कुंभ में स्नान करने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरा था। इसके बाद पवन सिंह ने भी अपनी पत्नी का नाम लिए बगैर एक वीडियो शेयर किया था जिसे दूसरे वीडियो के साथ जोड़ा जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications