बिहार: लालू-राबड़ी राज में मुद्दों पर घंटों बहस होती थी, जिसे देखना हो आर्काइव खंगाल लें- राजद प्रदेशाध्यक्ष
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही राजद नेता लालू यादव और उनके कुनबे पर तीखे वार किए थे। नीतीश ने लालू-राबड़ी राज के बारे में बिहार के लोगों से सवाल किया था कि, ''आपके लिए पति-पत्नी के राज में क्या हुआ? विकास तो हमारे राज में हो रहा है। राजद के समय तो काम होता ही नहीं था।'
मुख्यमंत्री की स्पीच का जवाब देते हुए अब राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि, 'लालू-राबड़ी राज में मुद्दों पर घंटों बहस होती थी। और चर्चा के बाद विकास की रूपरेखा तय की जाती थी।'

जगदानंद सिंह बोले कि, विरोधी कुछ भी बोल रहे हैं। लालू-राबड़ी के राज में कैबिनेट की बैठकें होती थी या नहीं, ये भी अब चुनावी मुद्दा बन रहा है। जिन लोगों को कैबिनेट की बैठक या विधानसभा सत्र का ज्ञान नहीं होता है, वही ऐसी बात करते हैं। हम तो बता रहे हैं कि लालू-राबड़ी शासन काल में कैबिनेट की बैठक अब भी आर्काइव में सुरक्षित है, जिन्हें देखने हैं, इसे देख सकते हैं।''
Recommended Video

वहीं, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के बयान कि ''राजद राज में बिहार में कश्मीर के आतंकी पनाह लेंगे'' के जवाब में राजद नेता तेजस्वी ने पलटवार किया। तेजस्वी ने बुधवार को कहा कि ''अभी बिहार में तो बेरोजगारी, भुखमरी व पलायन का आतंकवाद है और ये सब एनडीए सरकार की देन है।' उधर, नित्यानंद राय के बयान पर सफाई देते हुए भाजपा नेता भूपेंद्र ने कहा कि, बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। उनका मतलब बिहार में आतंकी पलने से नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications