चुनाव प्रचार के आखिरी दिन नेताओं की ताबड़तोड़ रैली, तेजस्वी ने कहा- 10 नवंबर को नीतीश की विदाई तय

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी यानी की तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल प्रचार-प्रसार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। सरकार बनाने की रेस में आमने-सामने खड़े दोनों गठबंधन एनडीए और महागठबंधन वोटरों को लुभाने के लिए धुआंधार रैलियां कर रहे हैं। आखिरी चरण में 78 सीटों पर 7 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। एनडीए और महागठबंधन की ओर से आज दिग्‍गज ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। राजद नेता तेजस्‍वी यादव की आज 17 चुनावी सभाएं हैं। लोजपा नेता चिराग पासवान आज 8 रैलियां कर रहे हैं।

bihar assembly election 2020 thrid phase campaigning last day

Recommended Video

    Bihar Elections 2020: Tejashwi Yadav का तंज- BJP के लिए अब महंगाई डायन नहीं भौजाई | वनइंडिया हिंदी

    भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह समेत कई दिग्‍गज आज चुनावी रण में धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। कटिहार के हलफगंज में भाजपा प्रत्‍याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अपराध के मामले में अब बिहार पूरे देश में 30वें स्‍थान पर है। 2005 तक यह राज्‍य अपराध में टॉप पर था। शाम के बाद कोई घर से बाहर निकलने की भी नहीं सोचता था। अब राज्‍य 12 फीसद की दर से विकास कर रहा है। लोगों की आय बढ़ी है।

    मधुबनी के बासोपट्टी में चुनावी सभा के दौरान महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्‍वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता डबल इंजन की सरकार से पूरी तरह उब चुकी है। अब बिहार की जनता बदलाव चाहती है। उन्‍होंने सरकारी नौकरी देने और पहले से नौकरी वालों को स्‍थायी करने का आश्‍वासन देकर रिझाने की कोशिश की। वहीं सहरसा के सौरबाजार पुराना उच्च विद्यालय में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने कहा कि 10 नवंबर को नीतीश कुमार की विदाई तय है।

    लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि वे 10 नवंबर के बाद सीएम नहीं रहेंगे। उन्‍होंने कहा कि नीतीश ने 15 साल में बिहार को बदहाल और बदनाम किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+