लालू यादव के बेटे तेजस्‍वी बिहार में यहां से करेंगे चुनाव अभियान की शुरुआत, भाई के लिए होगी पहली रैली

पटना। विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है। इसके बाद अब सभी पार्टियां प्रदेश की जनता से जुड़ने के लिए रैलियों का आगाज करने वाली हैं। इसी कड़ी में राजद कल से चुनाव प्रचार की शुरुआत करने जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव एक साथ रोसड़ा की रैली में हुंकार भरेंगे। तेजस्वी यादव पहले अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव के नामांकन के लिए हसनपुरा जांएगे। पर्चा दाखिल करने के बाद दोनों रोसड़ा में चुनावी रैली में भाग लेंगे। बता दें कि मंगलवार को साढ़े दस बजे तेजप्रताप यादव पर्चा भरेंगे। इसके बाद तेजस्वी यादव रोसड़ा हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे।

bihar assembly election 2020 tejashwi yadav and tejpratap yadav will start campaigning from tuesday

Recommended Video

    Bihar Election 2020: दागियों को टिकट देने में RJD सबसे आगे, 38 को मिला टिकट | वनइंडिया हिंदी

    बिहार विधान सभा चुनाव में पहली बार लालू प्रसाद यादव प्रचार अभियान के लिए मौजूद नहीं होंगे। हालांकि पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने चुनाव प्रचार में भाग नहीं लिया था क्योंकि वह जेल में थे। लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के एक और मामले में पिछले दिनों जमानत तो मिल गई है लेकिन दुमका कोषागार में जमानत के लिए उन्हें इंतजार करना होगा। इसलिए अभी उन्हें जेल में ही रहना होगा। ऐसे में पार्टी की सारी जिम्मेदारी अब तेजस्वी यादव पर ही है।

    बता दें कि राजद ने तीसरे चरण के चुनाव के लिए प्रत्याशियों को पार्टी का सिंबल देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में राजद ने 34 दावेदारों को बीती रात सिंबल दिया। वहीं एक और खबर सामने आ रही है कि राजद के बाहुबली नेता शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। यही कारण है कि हिना ने अपने करीबी हरिशंकर यादव की दावेदारी पर ही मुहर लगा दी।

    इस दौरान जदयू से राजद में शामिल हुए पूर्व मंत्री रमई राम को बोचहां विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी भोला यादव का क्षेत्र बदलकर बहादुरपुर की जगह हायाघाट से टिकट दिया है। पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद को सहरसा से टिकट दिया गया है। हालांकि लवली आनंद सुपौल से टिकट चाहती थीं। लेकिन इस सीट पर कांग्रेस के दावे के चलते लवली आनंद को यहां से टिकट नहीं दिया जा सका।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+