तेजस्वी का बड़ा बयान, कहा- नीतीश कुमार ने जो चिराग के साथ किया वह अच्छा नहीं था

पटना। बिहार के विधानसभा चुनाव में राजनीतिक बयानबाजी का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लोजपा प्रमुख चिराग पासवान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान के साथ नीतीश कुमार ने जो किया वह अच्छा नहीं था। उनको इस समय अपने पिता की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा है, लेकिन रामविलास पासवान हमारे बीच नहीं हैं और हम इससे दुखी हैं।

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: Tejashwi Yadav बोले, Chirag Paswan के साथ हुआ अन्याय | वनइंडिया हिंदी
    bihar assembly election 2020 tejashwi statement on chirag paswan

    साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से नीतीश कुमार ने व्यवहार किया, वह अन्याय था। इलेक्शन कैंपेन के लिए दौरान जा रहे तेजस्वी ने ये बयान दिया है। तेजस्वी यादव के चिराग पासवान पर दिये गए बयान के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल, अक्टूबर को जब रामविलास पासवान का निधन हुआ, तो तेजस्वी के पिता लालू यादव और मां राबड़ी देवी, ने कहा कि रामविलास पासवान के निधन से लालू परिवार भी शोक में था।

    वहीं, उपेंद्र कुशवाहा ने चिराग पासवान को अब एक ऑफर दे डाला है। उन्होंने कहा है कि चिराग एनडीए से अलग होने की घोषणा करतें हैं तो हमारे साथ स्वागत है। चिराग पासवान को अलग रास्ता अख्तियार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चिराग चाहे कितना भी सीना चीर कर दिखा दें फिर भी उनका एनडीए में कोई पूछ नहीं होगा। एनडीए में अतिपिछड़ा और दलित के लिए कोई जगह नही है।

    वहीं नीतीश कुमार को लेकर चिराग पासवान ने कहा, 'कोई भी विधायक, मंत्री या खुद सीएम नीतीश कुमार वोट मांगने आएं तो पूछना चाहिए कि पिछले 5 साल में क्या किया है। नीतीश कुमार से पूछिए कि सात निश्चय में कौन कौन से वादे पूरे किए गए। पिछले पांच साल के कार्यकाल पर कुछ नहीं बोलना एक फरेब है।

    साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को जान-बुझकर पिछले पांच साल के कार्यों को नहीं बताया जा रहा है। सिर्फ कुर्सी के खेल में पिछले पांच साल साहब ने बिहारियों के बर्बाद किए। पिछले पांच साल में बिहार में अफसरों का राज रहा है। सात निश्चय में कोई भी निश्चय पूरा नहीं हुआ।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+