बिहार विधानसभा चुनाव 2020: सीएम नीतीश कुमार की सभा में मची भगदड़, हेलिकॉप्टर की हवा से उड़ गया पंडाल

पटना। बिहार के मुंगेर जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के समय अचानक से अफरा-तफरी मच गई। दरअसल जिले में जेडीयू प्रत्याशी के समर्थन में सीएम नीतीश जनसभा करने पहुंचे थे। लेकिन तभी हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान तेज हवा ने सभा स्थल पर लगे सभी पंडालों को उड़ा दिया। जिसकी वजह से सभा स्थल पर लोगों की भीड़ पर सुरक्षाकर्मी स्थिति को काबू करने में असफल रहे।

bihar assembly election 2020 ruscus in cm nitish kumar railey

दरअसल बिहार में चुनाव 2020 को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुनावी सभाएं शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में बुधवार को सीएम नीतीश राज्य के मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा सीट से जेडीयू प्रत्याशी मेवालाल चौधरी के समर्थन में जनसभा करने के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे।

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: JP Nadda ने कहा- सेवा के लिए चाहिए 56 इंच का सीना | वनइंडिया हिंदी

    इस दौरान सीएम नीतीश का हेलीकॉप्टर अपने निश्चित समय पर सभा स्थल आरएसके उच्च विद्यालय के मैदान में पहुंच गया। उसी समय सभा स्थल के पास बने लैंडिंग स्पॉट पर जब हेलीकॉप्टर लैंडिंग कर रहा था, तो उसके पंखों की तेज हवा से सभा स्थल पर लगाया गया पंडाल उड़ गया। उस पंडाल के नीचे लोगों की काफी भीड़ थी।

    लैंडिंग के दौरान पंडाल के हवा में उड़ते ही सभा स्थल पर भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह हालात पर काबू पा लिया, लेकिन भीड़ होने से अफरातफरी की ​स्थिति काफी देर तक बनी रही।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+