Bihar Assemby Election 2020: चुनाव चिन्ह को लेकर हाईकोर्ट पहुंची पुष्पम प्रिया चौधरी
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी की प्लूरल्स पार्टी ने चुनाव चिन्ह को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। प्लूरल्स पार्टी ने शतरंज बोर्ड या पार्टी द्वारा चुने गए किसी भी अन्य स्वतंत्र चुनाव चिन्ह के आवंटन के बारे में चुनाव आयोग को निर्देश देने के लिए दिल्ली HC का रुख किया है।

Recommended Video
बता दें कि प्लूरल्स पार्टी और मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार पुष्मप प्रिया चौधरी ने दूसरे चरण के लिए चुनाव के लिए अपने कैंडिटेट्स की घोषणा 11 अक्टूबर को कर दी है। दूसरे चरण के तहत 96 क्षेत्रों में होने वाले चुनाव के लिए प्लूरल्स पार्टी ने 26 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।
प्लूरल्स ने अपने 26 उम्मीदवारों में 13 महिला और 13 पुरूष उम्मीदवारों को पार्टी कैंडिटेट्स बनाया है। बिहार विधानसभा 2020 से पहले नवगठित पुष्मप प्रिया चौधरी की प्लूरल्स पार्टी को लगा बड़ा झटका। मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी जता रहीं प्लूरल्स पार्टी की मुखिया पुष्पम प्रिया चौधरी और उनकी पार्टी को पहले चरण के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दौरान ही निराशा हाथ लगी थी।
प्लूरल्स पार्टी ने सभी उम्मीदवारों की जाति भी बताई है जिसमें जाति वाले सेक्शन में उनके प्रोफेशन का जिक्र किया गया है। इस पार्टी के उम्मीदवारों में सोशल एक्टिविस्ट, प्रोफेसर, वकील, टीचर, डॉक्टर, इंजीनियर, बिजनेसमैन से लेकर किसान और हाउस वाइफ तक शामिल हैं।
दरअसल चुनाव आयोग की तरफ से नामांकन पत्रों की जांच के दौरान प्लूरल्स के 61 उम्मीदवारों में से 28 के नामांकन अवैध घोषित किए वहीं उनकी पार्टी के 33 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए।












Click it and Unblock the Notifications