बिहारः पुष्पम प्रिया चौधरी ने दरभंगा में डाला वोट, कहा- नीतीश कुमार को रिटायरमेंट ले लेना चाहिए था
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान जारी है। इसी कड़ी में प्लूरल्स पार्टी की संस्थापक और बिहार में सीएम पद की दावेदार पुष्पम प्रिया चौधरी दरभंगा शहरी के विधानसभा क्षेत्र के बलभद्रपुर स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंची। इस दौरान उन्होंने दावा किया है कि बिहार के लोग उनके साथ हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि अब बिहार को आगे बढ़ने का वक्त है। लोगों को लालू और नीतीश के शासन से मुक्ति मिलेगी। पुष्पम प्रिया ने नीतीश कुमार के रिटायरमेंट संबंधी घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने तो विधानसभा का चुनाव लड़ा ही नहीं है। ऐसे में इस बार यह बतौर उनका अंतिम चुनाव हो सकता है। पुष्पम प्रिया ने सलाह देते हुए कहा कि नीतीश कुमार 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे। उनको सम्मान के साथ रिटायरमेंट ले लेना चाहिए था।
खुद को सीएम कैंडिडेट घोषित किए जाने के मसले पर पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि यह भविष्यवाणी नहीं थी बल्कि उम्मीदवारी को लेकर एक जवाब था जो लोग मुझसे पूछ रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार में व्यवस्था काफी खराब है और यहां की राजनीति और चुनाव सिर्फ पैसे और लोगों को लड़ा कर जीता जाता है लेकिन बिहार में अब यह चीजें नहीं होंगी।
बिहार विधानसभा चुनाव में दो चरणों का मतदान खत्म होने के बाद आज तीसरे और अंतिम चरण के तहत उत्तरी बिहार के 16 जिलों की 78 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। सीमांचल और मिथिलांचल में हो रहे तीसरे चरण के इस चुनाव को सियासी समीकरण के तौर पर बेहद अहम माना जा रहा है।
कोरोना वायरस महामारी को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से जारी गाइडलाइन के साथ सभी इन 78 सीटों पर शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 10 नवंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे और तय हो जाएगा कि बिहार में अगली सरकार किस गठबंधन की बनने जा रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications