सुपौल और अररिया में लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार, कहा- विकास नहीं तो वोट नहीं
सुपौल। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के तीसरे और आखिरी चरण का मतदान आज शनिवार को शुरू हो गया है। मतदान प्रक्रिया के पुख्ता इंतजाम के बीच कई बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं हैं। लेकिन कई जगह विरोध के चलते मतदान केंद्र एकदम विरान पड़ा हुआ है। सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज विधानसभा क्षेत्र के सिमरिया गांव के एक मतदान केंद्र पर लोगों ने विरोध के चलते वोट देने से इनकार कर दिया है।

स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में विकास कार्य न होने के चलते मतदान का बहिष्कार कर दिया है। वहीं अररिया के रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में भी एक मतदान केंद्र पर लोगों ने वोट देने से इनकार कर दिया है। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने अररिया के फरियानी नदी के पनभरनी घाट पर 'पुल नहीं तो वोट नहीं' का नारा देते हुए मतदान का बहिष्कार किया। ये सभी वोटर प्राथमिक विद्यालय बैजनाथपुर पूरब बूथ 267 व 268 के हैं।

तीसरे चरण में कटिहार के कदवा में बूथ संख्या 230a, 230, 229, 229a, 231, 232, 235, 236, 236a, 227, 227a, 228 सहित 14 बूथों पर लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। बताते चलें कि 15 जिलों की 78 विधानसभा सीटों के लिए तीसरे चरण में 2 करोड़ 35 लाख 54 हजार 71 मतदाता वोट करेंगे। इसके अलावा आज वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र के उप चुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है।
बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में सभी 78 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 34.82 फीसदी मतदान, कोरोना वायरस गाइडलाइन के मुताबिक शाम 6 बजे तक डाले जाएंगे वोट। 10 नवंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे और तय हो जाएगा कि बिहार में अगली सरकार किस गठबंधन की बनने जा रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications