मनोज तिवारी ने कहा- दूध मांगोगे तो खीर देंगे और कश्मीर मांगोगे तो चीर देंगे
पटना। एक बार फिर एनआरसी एनपीआर के मुख्य मुद्दा बिहार विधानसभा चुनाव में जोर-शोर से उठ रहा है। इस पूरे मामले पर जब भाजपा के सांसद अभिनेता मनोज तिवारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चुनाव भारत और पाकिस्तान बनने दे। इसके अलावा उन्होंने एक बार फिर कहा कि दूध मांगोगे तो खीर देंगे और कश्मीर मांगोगे तो चीर देंगे।

बता दें कि कल मुजफ्फरपुर में रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा था कि उन्होंने कहा कि पीओके भारत का है और हमेशा रहेगा एक इंच जमीन पाकिस्तान को नहीं देने देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि गरीबों ने कभी पक्के मकान और शौचालय की कल्पना नहीं की थी लेकिन हमारी सरकार में यह सब चीजें गरीबों तक पहुंची।
Recommended Video
दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि किस तरीके से राजद के गुंडों ने मतदाताओं पर हमला किया। जिन मतदाताओं ने भाजपा और तीर को वोट दिया है। इसकी इन घबराहट से साफ पता चल रहा है कि महागठबंधन चुनाव हार चुकी है।
बता दें कि कुछ दिन पूर्व खगड़िया के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में एक युवक पर जदयू के तीर निशान पर वोट डालने की वजह से हमला कर दिया गया। हमला करने का आरोप महागठबंधन के नेताओं पर लग रहा है। युवक के अनुसार प्रत्याशी के वोट कहां गिराओगे, के जवाब में जब उसने जवाब तीर का दिया तो उसपर पत्थर से हमला कर दिया गया, जिसमें उसकी नाक पर चोट लगी है।
ऐसी ही घटना फतुहा में सामने आयी है। यहां भी सोनारू गांव के एक बूथ पर वोटिंग करने गए लोगों को लालटेन के निशान पर वोट न डालने की वजह से मारा-पीटा गया है।












Click it and Unblock the Notifications