उपेंद्र कुशवाहा के सबसे करीबी माधव आनंद ने रालोसपा से दिया इस्तीफा, राजद में हो सकते हैं शामिल
पटना। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में खूब उठा पटक देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के सबसे करीबी और भरोसेमंद साथी माधव आनंद ने भी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि माधव आनंद मंगलवार को पटना में उपेंद्र कुशवाहा की प्रेस कांफ्रेंस में ठीक उनके करीब में बैठे थे और सबसे विश्वसनीय भी माने जाते थे।
Recommended Video

न्यूज 18 के मुताबिक कुशवाहा की प्रेस कांफ्रेंस के खत्म होने के बाद देर शाम वह पटना में लालू राबड़ी आवास से जाते हुए दिखाई दिए थे। इस दौरान कैमरे की नजर से बचने की कोशिश कर रहे माधव आनंद ने सफाई दी थी कि वो तेजस्वी यादव से मिलने आए थे। लेकिन इस मुलाकात के अगले दिन ही उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा का साथ छोड़ दिया है। माना जा रहा है कि माधव आनंद जल्द ही राजद ज्वाइन करेंगे और बिहार की किसी विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार भी होंगे।
बता दें कि बिहार में तीन चरणों में मतदान कराए जाएंगे। पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर 28 अक्टूबर को वोटिंग होगी, दूसरे चरण में 71 जिलों की 94 सीटों पर 3 नवंबर को और तीसरे चरण में 15 जिलों की 78 सीटों पर 7 नवंबर को मतदान होगा। इसके बाद 10 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। कोरोना वायरस के मद्देनजर चुनाव के दौरान एक बूथ पर एक हजार मतदाता ही होंगे। मतदान के लिए 7 लाख हैंड सैनेटाइजर, 6 लाख पीपीई किट्स, 7,6 लाख बेड्सशीट, 23 लाख हैंड ग्लब्स का इंतजाम किया गया है।
-
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं -
Kim Jong-un की 99.93% वाली जीत पर दुनिया हैरान, कौन हैं वो 0.07% ‘बहादुर वोटर्स’, जिन्होंने खिलाफ वोट डाला? -
Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना -
Pradyut Bordoloi: कौन हैं बोरदोलोई ? जिन्होंने चुनाव से पहले छोड़ी कांग्रेस, अब हुए बीजेपी में शामिल -
सेंसर बोर्ड ने रणवीर सिंह की फिल्म में करवाए भयंकर बदलाव, कई कट के बाद भी मिला A सर्टिफिकेट -
Khan Sir Viral Video: कौन है खान सर का दुश्मन? पटना के मशहूर टीचर ने पहली बार खुलेआम बताया नाम












Click it and Unblock the Notifications