बिहारशरीफ में जेपी नड्डा ने कहा- अब लोग रिपोर्ट कार्ड ले आकर वोट मांगते हैं

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव एनडीए के प्रत्याशी के लिए जनसभा करने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहारशरीफ पहुंचे। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि जिस अंदाज में जनता ताली बजा रही है, उससे पता चल रहा है कि आपने निर्णय कर लिया है। उन्होंने कहा कि सातों सीटों पर एनडीए जीते, यह निवेदन करने आया हूं।

Recommended Video

    Bihar election 2020: Employment के मुद्दे पर JP Nadda का RJD-Congress पर हमला | वनइंडिया हिंदी
    bihar assembly election 2020 jp nadda in biharsharif

    राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमें बिहार के विकास के लिए नया आयाम जोड़ना है। पहले अगड़ा-पिछड़ा, गंगा के इस पार उस पार, बाएं-दाएं के नाम पर लोग चुनाव लड़ा करते थे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने चाल-चरित्र संस्कृति बदल डाली है। अब सभी लोग रिपोर्ट कॉर्ड बताकर वोट मांगते हैं। जाति के नाम पर वोट मांगने का साहस नहीं करते।

    महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुए हुए नड्डा ने कहा कि एनडीए की तरफ से सवा लाख करोड़ रुपये देने के वादे को जुमला कहने वाले जान लें, हमने 40 हजार करोड़ और दिए हैं। अब आप चार घंटे में बिंहार में कहीं भी पहुंच सकते हैं। पहले पटना से हजारीबाग जाने में शाम हो जाती थी।

    नड्डा ने कहा कि बिहार का चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। नरेंद्र मोदी सरकार गरीब के लिए काम करती है। गरीब के घर में चूल्हा जले इसकी फिक्र करती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पांच किलो अनाज व एक किलो दाल दी। नड्डा ने कहा कि पहले लोग नारे लगाते थे कि एक देश में दो विधान दो निशान नहीं चलेंगे, जब मोदी के पास 303 सांसद हुए तो धारा 370 को निरस्त किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+