Bihar Election 2020: राजद के युवा नेता और दानापुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट के दावेदार केडी यादव का इंटरव्यू, देखिए
पटना। बिहार की 243 सीटों पर होने विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। उधर चुनाव आयोग ने प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। इस बार का चुनाव तीन चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा।

वन इंडिया हिंदी ने जनप्रतिनिधियों से बात कर उनके कार्यकाल के दौरान हुए काम का लेखा जोखा जनता के बीच लाने का फैसला किया है। ताकि जनता होने वाले चुनाव में निष्पक्ष रूप से अपना जनप्रतिनिधि चुन सके। इसी कड़ी में वन इंडिया हिंदी ने राजद के युवा नेता और दानापुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट के दावेदार केडी यादव से खास बातचीत की।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट फ्रंट वाले महागठबंधन ने सीटों का बंटवारा एनडीए से तीन दिन पहले ही कर लिया था। लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की पार्टी राजद (RJD)के खाते में 144 सीटें गई हैं। इसके अलावा कांग्रेस 70, भाकपा (माले) 19, भाकपा 6 और माकपा 4 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। महागठबंधन की ओर से घोषणा की गई है कि नीतीश कुमार के मुकाबले में उसकी ओर से तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदार होंगे।












Click it and Unblock the Notifications