Bihar Election 2020: नवादा के हिसुआ सीट से तीन बार के बीजेपी विधायक अनिल सिंह का इंटरव्यू, देखिए

पटना। बिहार की 243 सीटों पर होने विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। उधर चुनाव आयोग ने प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। इस बार का चुनाव तीन चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा।

bihar assembly election 2020 interview with bjp hisua mla anil singh

वन इंडिया हिंदी ने जनप्रतिनिधियों से बात कर उनके कार्यकाल के दौरान हुए काम का लेखा जोखा जनता के बीच लाने का फैसला किया है। ताकि जनता होने वाले चुनाव में निष्पक्ष रूप से अपना जनप्रतिनिधि चुन सके। इसी कड़ी में वन इंडिया हिंदी ने नवादा जिले के हिसुआ भाजपा विधायक अनिल सिंह से खास बातचीत की।

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में 46 उम्मीदवारों के नाम हैं। राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में राजद के तेजस्वी यादव के खिलाफ सतीश कुमार यादव को उतारा है। वहीं रेणु देवी ने बेतिया से, बैकुंठपुर से मिथिलेश तिवारी और दानापुर विधानसभा सीट से आशा सिन्हा को टिकट दी है।

इसके साथ ही बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की भी लिस्ट जारी कर दी है।विवार शाम बीजेपी ने दूसरे चरण के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा की इस लिस्‍ट में 46 नाम शामिल हैं।

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान भाजपा विधायक अनिल सिंह अपने बच्चों कोटा से लाने के चलते विवादों में आ गए थे। विधायक के दो बॉडीगार्ड पर गिरी है। नवादा के एसपी हरि प्रसाथ एस ने विधायक के दो बॉडीगार्ड राजेश कुमार और शशि कुमार को निलंबित कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+