EVM पर राहुल ने उठाए सवाल तो गिरिराज सिंह ने दिया जवाब, कहा- गरीबों को आशीर्वाद से निकलेगा मोदी 'जिन्न'
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए प्रचार कर रहे राहुल गांधी ने ईवीएम को लेकर सवाल उठाया तो भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मैं इसे एक चुनौती के रूप में कह सकता हूं कि इस बार बिहार में ईवीएम से मोदी 'जिन्न' निकलेगा। 'एमवीएम' के बारे में राहुल की टिप्पणी हार की स्वीकार्यता है। यह जिन 'गरीब लोगों का आशीर्वाद है।

Recommended Video
बता दें कि गिरिराज सिंह से पहले लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने भी राहुल गांधी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मैं उनके बयान पर टिप्पणी नहीं करूंगा,लेकिन जब-जब कांग्रेस या महागठबंधन के लोग EVM पर सवाल उठाते हैं तो इसका मतलब होता है कि उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है क्योंकि ये सवाल वो वहां नहीं उठाते जहां उनकी सरकार बनी है।
दरअसल, बिहारीगंज से पूर्व केंद्रीय मंत्री और नीतीश कुमार के सहयोगी रहे शरद यादव की बेटी कांग्रेस से चुनाव लड़ रही हैं।इस दौरान उन्होंने ईवीएम को भी मोदी वोटिंग मशीन कहते हुए इस पर सवाल उठाया था।
बुधवार को मधुबनी जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश विरोधी ताकतों की आड़ में लव जिहाद समाज तोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक सख्त कानून बनाने की जरुरत है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोग लव जिहाद के खिलाफ़ कानून बनाने पर योगी सरकार को धन्यवाद दे रहे हैं। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि हिन्दू संस्कृति बचाने और देश विरोधी ताकतों को रोकने के लिए यह कानून बेहद जरुरी हो गया है। इसे जल्द से जल्द बिहार में लागू किया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications