शायर मुनव्वर राणा की बेटी फौजिया राणा ने थामा कांग्रेस का हाथ, लड़ सकती हैं बिहार विधानसभा का चुनाव

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद सभी राजनीतिक दलों में लोगों को आना-जाना शुरू हो गया है। शुक्रवार को इसी कड़ी में देश के जाने माने शायर मुनव्वर राणा की बेटी फौजिया राणा ने कांग्रेस का दामन ताम लिया। पार्टी की सदस्यता लेने पर कांग्रेस के टिकट पर उनके चुनाव लड़ने की चर्चाएं शुरू हैं। फौजिया सीएए के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान चर्चा में आई थीं। वो शाहीन बाग भी पहुंची थीं। फौजिया ने लखनऊ में भी धरना दिया था।

Recommended Video

    Bihar Election 2020: शायर मुनव्वर राणा की बेटी फौजिया राणा ने थामा कांग्रेस का हाथ | वनइंडिया हिंदी
    bihar assembly election 2020 fauzia rana join congress party

    उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। तब फौजिया ने कहा था कि हमने लखनऊ में धरना दिया, आवाज उठाने पर उत्तर प्रदेश सरकार ने हम पर एफआईआर की और 4-4 धाराएं लगाईं। फौजिया ने तंज कसते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को इसके लिए शुक्रिया कहा।

    दैनिक भास्कर डिजिटल से बातचीत में फौजिया ने इस बात का खुलासा तो नहीं किया है लेकिन चुनाव लड़ने से इनकार भी नहीं किया। फौजिया का कहना है कि पार्टी टिकट देगी तो वह पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ने को तैयार हैं। साथ ही फौजिया ने कहा जहां सम्मान की बात हो वहां हर इंसान जाना चाहता है। इंसान सम्मान वाली जगह को ही पसंद करता है।

    फौजिया का कहना है कि उनके साथ भी ऐसा ही है। सम्मान के लिए ही कांग्रेस ज्वाइन की हैं। फौजिया ने बातचीत के दौरान कहा कि वह (बाढ़) बिहार में रहती हैं, इस कारण बिहार को लेकर बहुत कुछ करने की इच्छा है। फौजिया का कहना है कि अगर पार्टी उन्हें प्रत्याशी बनाती है तो वह जरूर चुनाव लड़ेंगी। इसके लिए वह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन ही अच्छा शासन दे सकती है। अगर पार्टी आलाकमान मुझे चुनाव लड़ने के लिए कहेगा तो मैं जरूर चुनाव लडूंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+