दूसरे नंबर पर भी रहकर महागठबंधन सरकार बनाने की जुगत में, मांझी-सहनी को मिल रहा है खुला ऑफर

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद एनडीए सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है, जिसके बाद सरकार बनाने की कवायद तेजी से चल रही है। वहीं महागठबंधन भी सरकार बनाने की जुगत में है, जिसके लिए वो मांझी और सहनी की पार्टी के विधायकों पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं जेडीयू की नजर कांग्रेस विधायकों पर है।

bihar assembly election 2020 congress offered manjhi and sahani for government

Recommended Video

    Bihar Election : Jitan Ram Manjhi की पार्टी का दावा, गठबंधन के लिए आ रहे हैं फोन | वनइंडिया हिंदी

    कांग्रेस ने जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी को खुला ऑफर दे दिया है कि वे महागठबंधन का हिस्सा बनें। कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि मांझीजी और मुकेश सहनी का उदय ही बीजेपी के खिलाफ हुआ है। मांझी को सेक्युलर विचारधारा के साथ आना चाहिए।

    साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वो नीतीश कुमार के साथ कैसे रह सकते हैं। जिस नीतीश कुमार ने उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटा दिया था. महागठबंधन आज भी उनका सम्मान करता है। वही, कांग्रेस नेता संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि मांझी जी कांग्रेस की ही विचारधारा के नेता रहे हैं।

    इसके अलावा संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस आरजेडी के साथ मंत्री और विधायक भी रहे हैं। महागठबंधन में उनका पूरा सम्मान रखा जाएगा। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने कहा कि मांझी और मुकेश सहनी कांग्रेस के साथ आएं। राजनीति संभावनाओं का खेल है। कुछ भी हो सकता है।

    वहीं इस मुद्दे पर जवाब देते हुए बीजेपी प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस जोड़-तोड़ की राजनीति कर रही है। ये आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। स्प्ष्ट जनादेश का सम्मान करना चाहिए। यही हाल रहा तो कांग्रेस और गर्त में चली जाएगी। वहीं, जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि खुशफहमी पालना है तो कांग्रेस पाल ले। लेकिन बहुत जल्द कांग्रेस के कई विधायक इधर आ जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+